अपने ही फरार सिपाही को नहीं ढूंढ पा रही है नोएडा पुलिस


सिपाही पर है ओयो रूम में युवती का बलात्कार कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप


नोएडा:- औद्योगिक नगरी नोएडा के सेक्टर.70 स्थित एक ओयो होटल, अशोका पैराडाइज इन में एडोब कंपनी में काम करने वाली युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत के मामले में आरोपी सिपाही को नोएडा पुलिस ढूंढ नहीं पा रही है। घटना में नामजद कांस्टेबल फ रार है। युवती की मौत के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब परिजनों ने युवती द्वारा मृत्यु से पूर्व बनाए गए एक वीडियो में एक सिपाही पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया।
    दो अगस्त को होटल अशोका पैराडाइज इन में 26 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका हुआ मिला था। मामले की जानकारी होने पर युवती के परिजन गाजियाबाद से नोएडा पहुंचे और उन्होंने बलात्कार के बाद उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। बुधवार की शाम जांच के बाद युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों में एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल है। इस मामले में सेंट्रल जोन नोएडा की एडीसीपी अंकिता शर्मा के नेतृत्व में थाना फेज.3 की पुलिस घटना के आरोपी अर्जुन दुग्गल सहित अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में नाम आने के बाद से ही आरोपी कांस्टेबल आकाश फ रार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं, लेकिन अब तक पुलिस उसे ढूंढ नहीं पाई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और फ रार कांस्टेबल आकाश की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि युवती एडोब कंपनी में काम करती थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि गाजियाबाद निवासी युवती ने एक अगस्त को होटल में ऑनलाइन कमरा बुक किया था। दो अगस्त की सुबह जब कमरे की सफाई के लिए स्टाफ  ने दरवाजा खटखटाया तो युवती ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दरवाजा तोडक़र रूम में पहुंची। वहां युवती पंखे से लटकी हुई थी। शुरू में पुलिस ने आत्महत्या बताकर मामले को रफ ा.दफ ा करने की कोशिश की। जबकि मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का बलात्कार करने के बाद हत्या की गई है। हत्या की वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए होटल के कमरे में शव को पंखे से लटका दिया गया है। मृतका के पिता का आरोप है कि पुलिस के कॉन्स्टेबल आकाश ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में युवती के पिता ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया है, जिसमें युवती रोते हुए अपने दोस्त अर्जुन से खुद को कॉन्स्टेबल आकाश से बचाने की गुहार लगा रही है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *