NOIDA : अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग और पुलिस ने चलाया संयुक्त सर्च अभियान

:- आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में व पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह एवं जिलाधिकारी सुहास एल0वाई0 के नेतृत्व में आबकारी विभाग लगातार एक्शन में।

:- 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर, आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराते हुये जेल भेजा।

नोएडा :- आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में व पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह एवं जिला अधिकारी सुहास एल0वाई0 के नेतृत्व में जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं अवैध शराब के व्यापार के विरूद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी गौतम बुद्ध नगर राकेश बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि विगत दिवस आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 गौरव चंद व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 रवि जायसवाल द्वारा सेक्टर 14ए पर चेकिंग के दौरान एक मारुति स्विफ्ट गाड़ी वाहन संख्या- UP16DE4722 से 2 पेटी में ब्लेन्डर प्राइड ब्राण्ड के कुल 20 बोतल अवैध विदेशी शराब के साथ तीन अभियुक्त दीपेन्द्र पुत्र कुलविन्दर, अंकित पुत्र स्वर्गीय प्रेमनाथ गुप्ता व अतीत प्रकाश पांडेय पुत्र स्वर्गीय सुरेश चंद्र पांडेय को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराते हुये जेल भेजा गया।

इसी प्रकार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 गौरव चंद व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 रवि जायसवाल द्वारा अशोकनगर चेक पॉइंट पर चेकिंग के दौरान एक मारुति स्विफ्ट गाड़ी वाहन संख्या- UP16BC0935 से 2 पेटियों में चिवास रीगल, टीचर्स, वैट 69 व ब्लेन्डर प्राइड ब्राण्ड के कुल 20 बोतल अवैध विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त उत्कर्ष मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुये जेल भेजा गया। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने कहा कि आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आगे भी जनपद में निरंतर गहन सर्च अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सचेत करते हुए कहा है कि उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *