आज का पंचांग और 12 राशियों का राशिफल

वैदिक पंचांग

डॉ. भूपेंद्र मिश्र ज्योतिषाचार्य


दिनांक -22 जुलाई 2022
दिन – शुक्रवार
विक्रम संवत – 2079 (गुजरात-2078)
शक संवत -1944 तो
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ऋतु
मास – श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार आषाढ़)
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि – नवमी प्रातः 09.32 तक तत्पश्चात दशमी
नक्षत्र – भरणी 16:25 तक तत्पश्चात कृतिका
योग – शूल 12:31 तक तत्पश्चात
गण्ड
करण: गर 09:32
वणिज 22:26 तत्पश्चात
विष्टि/भद्रा
अयन : सूर्य दक्षिणायन
राहुकाल – 10:31 से 12:13 तक
राहु काल वास दक्षिण पूर्व में
सूर्योदय – 05:26
सूर्यास्त – 19:00
चन्द्रोदय – 00:54
चन्द्रास्त -13:51
दिशाशूल – पश्चिम मे


वास्तु -इस दिशा में न रखे कचरा:
घर के उत्तर – पूर्व में कभी भी कचरा इक्क्ठा न होने दे और ना ही इधर भारी मशीन रखें | इससे आपके घर में वास्तु दोष लगता है| साथ ही आप अपने वंश की उन्नति के लिए मुख्य द्वार पर अशोक का वृक्ष दोनों और लगाएं | इससे आपके घर का वास्तु दोष दूर होगा साथ ही नकारात्मक ऊर्जा कभी घर में प्रवेश नहीं करेगी |

आज का राशिफल:

मेष ,(Aries)
आज मेष राशि के अनुसार आज आपका दिन शुभ होगा और हर कार्य में सकारात्‍मक परिणाम प्राप्‍त होंगे। आज आपको आपके कार्यक्षेत्र या दफ्तर में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपके दिमाग में नए-नए विचार आएंगे। आपके घर में विवाह के लेनदेन को लेकर भी बात चल सकती है।

वृष (Taurus)
आज का दिन धन और करियर के मामले में वृष राशि वालों के लिए काफी अनुकूल है। आज आपको हर कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। भाग्‍य आपका साथ देगा और आपको सभी खुशियां प्राप्‍त होंगी। आज आपके जीवन में सांसारिक सुख भोग के साधनों की वृद्धि होगी। आवश्यक सामान की खरीद में शाम तक का समय व्यतीत होगा। घर परिवार के लोगों के साथ बहस में न उलझें। उनकी राय भी सुन लें। यह भविष्‍य में आपके काम आ सकती है।

मिथुन (Gemini)
आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपकी किस्मत में सम्‍मान के योग बन रहे हैं। आपको राज्य से सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्‍त होने से मन खुश होगा। बिजनस पार्टनर और पत्‍नी पक्ष के लोगों की तरफ से लाभ होगा। आज आप किसी का लिया हुआ पैसा वापस करने में सफल होंगे। सावधान रहें और अपने काम पर फोकस करें।

कर्क (Cancer)
आपके लिए आज का दिन शुभ है और आज भाग्‍य आपका साथ दे रहा है। आज आपको उत्तम संपत्ति की प्राप्ति होगी और बहुत दिन से रुका धन भी मिल जाएगा। नए संबंधों में स्थायित्व आएगा और आज प्रॉपर्टी को लेकर कोई डील कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है, प्रयत्नशील रहें। दैनिक कार्यों में बाधा का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह (Leo)
आज सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा और कुछ कार्यों में लाभ तो कुछ में हानि होने की आशंका है। आज आपको अपने कार्यों से आत्‍मसंतोष की प्राप्ति होगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। दुकान या कार्यालय में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे।

कन्या (Virgo)
आज कन्‍या राशि वालों के लिए आज का दिन अधिक शुभ नहीं है और आपको कुछ मामलों में परेशानी होने की आशंका है। आज मित्रों के साथ आपका किसी कारण से विवाद हो सकता है। अतः अपने आस पास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। कार्यालय में भी अकस्मात कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी आपका सहयोग कर सकती हैं।

तुला (Libra )
आज का दिन आपके लिए शुभफलदायक है और भाग्‍य का साथ मिलने से आपका हर कार्य सफल होगा। आज व्‍यापारियों को अच्‍छा मुनाफा होने की उम्‍मीद है और करियर को लेकर भी आपको कोई शुभ समाचार प्राप्‍त हो सकता है।घर के पुराने लटके हुए कार्यों को बना लेने का मौका भी मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने से आपको आगे चलकर काफी लाभ हो सकता है। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। आपको फाइनेंस के मामले में आज कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे।

धनु (Sagittarius )
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। आज दैनिक वस्‍तुओं के काम से जुड़े लोगों को भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीद करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। सांयकाल का समय घरवालों के साथ व्यतीत होगा।

मकर (Capricorn)
आज मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुख देने वाला है और आपको परिवार की ओर से खास मदद प्राप्‍त हो सकती है। आज का दिन आपके खास रूप से सफलतादायक है। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। यदि कोई आपसे उधार मांगे तो कदापि न दें।

कुंभ (aquarious)
आज कुंभ राशि के लोगों का दिन मिश्रित रूप से सफलता देने वाला है। राजनीति के क्षेत्र में आपको लाभ की प्राप्ति होगी। प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वन्दी आपके पीछे रह जाएंगे। दिन का उत्तरार्ध भी शुभ व्यय वाला रहेगा और आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है।

मीन (Pisces)
आपके लिए आज का दिन शुभ फल देने वाला है। कारोबार में सफलता के साथ आय में वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। चंद्रमा भी आज आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा। घर में उत्तम संपत्ति की प्राप्ति होगी। रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा।

जन्मदिन विशेष:

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4.8,13,22,26

शुभ अंक : 4,8,18,22,45,

शुभ माह : 4,8,11
शुभ वर्ष 2031,2040,2060

ईष्टदेव : श्री गणेशजी श्रीहनुमानजी

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *