October 12, 2026

नोएडा में भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा : 50 फीट ऊंचे आधुनिक रथ पर विराजेगे भगवान, देश-विदेश के फूलों से सजेगा दरबार

1002802575_11zon

Noida Jagannath Rath Yatra 2026: नोएडा में 30वीं भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा इस बार ऐतिहासिक और दिव्य स्वरूप में निकलेगी। 50 फीट ऊंचे आधुनिक रथ पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा विराजमान होंगे। देश-विदेश के 5-6 क्विंटल फूलों से सजे रथ, विदेशी भक्तों की मौजूदगी और भव्य कीर्तन यात्रा इस आयोजन को दिल्ली-एनसीआर का सबसे बड़ा आध्यात्मिक उत्सव बनाने जा रहे हैं।

News Diary Today | Noida News

नोएडा न्यूज़। दिल्ली-एनसीआर के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शुमार नोएडा की ’30वीं भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा’ को लेकर श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह है। इस वर्ष की यात्रा परंपरा और आधुनिकता का एक बेजोड़ उदाहरण पेश करेगी। आयोजन समिति के अनुसार, इस बार रथ का ढांचा पूरी तरह आधुनिक और भव्य होगा,जिसकी ऊंचाई आकाश छूती हुई धर्म ध्वजा सहित रखी गई है। बता दें कि रथ के शृंगार के लिए भारत के चुनिंदा राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी खास प्रजाति के फूल मंगाए जा रहे हैं। लगभग 5-6 क्विंटल फूलों से पूरे रथ को किसी राजमहल की तरह सजाया जाएगा। कान्हा की नगरी मथुरा के कुशल कारीगरों द्वारा तैयार किए गए रेशमी व रत्नजड़ित वस्त्र भगवान को धारण कराए जाएंगे।इस यात्रा को लेकर केवल नोएडा ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भक्तों में भारी क्रेज है। अमेरिका, यूरोप और अन्य देशों से इस्कॉन व जगन्नाथ संस्कृति से जुड़े विदेशी भक्त और कीर्तन मंडलियां नोएडा पहुंचना शुरू हो चुके हैं। पूरी यात्रा के दौरान शंखध्वनि, ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ के महामंत्र और पारंपरिक लोक नृत्यों से पूरा नोएडा भक्तिमय माहौल में सराबोर रहेगा। भक्तों के लिए जगह-जगह छप्पन भोग और महाप्रसाद की व्यवस्था भी की जा रही है।

यात्रा की मुख्य विशेषताएं?

विशालकाय रथ: धर्म ध्वजा समेत रथ की कुल ऊंचाई 50 फीट होगी।

आधुनिक स्वरूप: रथ को पूरी तरह से आधुनिक तकनीक और भव्य रूप में तैयार किया जा रहा है।

टनभर फूल: भगवान का रथ 5 से 6 क्विंटल (500-600 किलो) विदेशी और देशी फूलों से महकेगा।

विशेष वस्त्र: भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के वस्त्र विशेष रूप से मथुरा से बनकर आ रहे हैं।

वैश्विक उपस्थिति: इस पावन उत्सव में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने सहित विदेशों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु नोएडा पहुंच रहे हैं।

Author

You may have missed