Noida News : नोएडा में महिला हत्या कांड का 24 घंटे में खुलासा।

:- समलैंगिक संबंधों का पेच: बेटे से नजदीकी और शादी के विवाद में हुई फूलजहाँ की हत्या।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।


Noida: गौतम बुद्ध नगर के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में हुई महिला हत्या की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और मृतका का मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस कार्रवाई: आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
थाना सेक्टर-113 पुलिस ने 16 अप्रैल 2026 को सूचना के आधार पर ग्राम सर्फाबाद स्थित टिवोली फार्म हाउस के पास से आरोपी मोहम्मद शफीक उर्फ जावेद को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से खून लगा चाकू, मृतका का मोबाइल फोन बरामद किया।


पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसके मृतका (फूलजहाँ) के बेटे के साथ समलैंगिक संबंध थे। मृतका फूलजहाँ को आरोपी का उसके बेटे से मिलना-जुलना बिल्कुल पसंद नहीं था और वह इसका लगातार विरोध करती थी और आरोपी शफीक चाहता था कि वह किसी भी तरह मृतका के बेटे के करीब रहे। इसके लिए उसने अपनी मौसी की लड़की की शादी फूलजहाँ के बेटे से कराने का प्रस्ताव रखा था ताकि रिश्तेदारी के बहाने उसका घर आना-जाना बना रहे लेकिनमृतका इस शादी के लिए बार-बार मना कर रही थी और दिनांक 15.04.2026 को आरोपी इसी सिलसिले में बात करने पहुँचा था और फूलजहाँ द्वारा अंतिम बार मना करने पर आरोपी ने आक्रोश में आकर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।


घटना कैसे हुई
15 अप्रैल 2026 को आरोपी इसी विवाद को लेकर मृतका के घर पहुंचा।
बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया
गुस्से में आकर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया
गंभीर चोटों के कारण महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई

एडीसीपी नोएडा मनीष सिंह ने बताया:
“थाना सेक्टर-113 पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए 24 घंटे के भीतर घटना का सफल अनावरण किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ ठोस साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”