Noida Labour Issue : हरौला पहुंचकर शालिनी सिंह ने जाना श्रमिकों का दर्द।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

नोएडा : औद्योगिक क्षेत्र में चल रहे श्रमिक असंतोष के बीच सामाजिक कार्यकर्ता शालिनी सिंह ने ग्राम हरौला पहुंचकर श्रमिकों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खासतौर पर महिला श्रमिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना।

रहने की स्थिति और मूलभूत सुविधाओं की कमी : शालिनी सिंह

शालिनी सिंह ने श्रमिक महिलाओं से मुलाकात की और उनकी बात को गंभीरता से सुना इस दौरान सामने आया कि कई परिवार बेहद सीमित संसाधनों में जीवन यापन कर रहे हैं। एक ही स्थान पर कई परिवारों के रहने और बुनियादी सुविधाओं की कमी ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। इस पर शालिनी सिंह ने चिंता जताते हुए इसे श्रमिकों के जीवन स्तर से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताया।

वेतन, PF और ESIC को लेकर शिकायतें
महिला श्रमिकों ने आरोप लगाया कि उन्हें उनके वेतन, पीएफ (PF) और ईएसआईसी (ESIC) कटौती से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं दी जाती। इसके साथ ही ठेकेदारी व्यवस्था के चलते पारदर्शिता की कमी महसूस की जा रही है।

हड़ताल के दौरान वेतन कटौती का आरोप
श्रमिकों ने बताया कि हाल ही में हुई हड़ताल के दौरान सुरक्षा कारणों से घरों में रहने के बावजूद उनका वेतन काट लिया गया। इसके अलावा ओवरटाइम भुगतान, अवकाश न मिलने और बिना सूचना अनुपस्थिति पर अतिरिक्त कटौती जैसी समस्याएं भी सामने आईं।

महंगाई और आय में असंतुलन
श्रमिकों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच उनकी आय में पिछले कई वर्षों में बहुत सीमित वृद्धि हुई है। घरेलू खर्च, बच्चों की शिक्षा और दैनिक जरूरतों को पूरा करना उनके लिए चुनौती बनता जा रहा है।

अन्य समस्याएं भी आईं सामने
श्रमिकों ने कार्यस्थल से दूरी, कैंटीन में भोजन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बावजूद छुट्टी न मिलने जैसे मुद्दों को भी उठाया।

प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग
शालिनी सिंह ने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित अधिकारियों और कंपनियों से श्रमिकों की समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। उन्होंने श्रमिकों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील भी की।
इस दौरान स्थानीय लोग और सामाजिक संगठनों से जुड़े कई लोग भी मौजूद रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]