Noida News : नोएडा अथॉरिटी की बड़ी कार्रवाई डूब क्षेत्र में बने 50 फार्म हाउस चला बुलडोजर

:- नोएडा में आई बाढ़ के बाद पहली बार चला फार्म हाउस पर बुलडोजर


नोएडा :- नोएडा में यमुना के डूब क्षेत्र में बने अवैध फार्महाउस पर नोएडा प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाया है। सोमवार को यहां सर्किल 10 के वरिष्ठ प्रबंधक केवी सिंह की अगुआई में 50 से ज्यादा फार्म हाउस ध्वस्त किए गए। इनका निर्माण अवैध तरीके से किया गया था। उन्होंने बताया कि ये फार्म कई हजार वर्गमीटर पर बने थे। इन लोगों ने पक्का कंस्ट्रक्शन किया था साथ ही यहां कॉमर्शियल एक्टिविटी चल रही थी। उन्होंने कहा जिन फार्म हाउसों पर कोर्ट का स्टे है वहां यथा स्थिति बनी हुई है। बता दे जुलाई महीने में यमुना में आई बाढ़ के बाद यहां बने सभी फार्म हाउस जलमग्न हो गए थे। यहां से लोगों को निकालने के लिए तीन से चार दिनों तक एनडीआरएफ , पुलिस और प्राधिकरण को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा था। इसमें कई मवेशियों की जान तक चली गई थी। इसके बाद प्राधिकरण और जिला प्रशासन ने एक हवाई सर्वे कराया था। जिसमें अवैध निर्माण वाले फार्म हाउसों को चिह्नित किया गया था। कयास लगाया जा रहे थे कि इसके बाद बड़े स्तर पर अवैध फार्म हाउसों को ध्वस्त करने के लिए अभियान चलेगा। फिलहाल सोमवार को यहां बने 50 फार्म हाउस को ध्वस्त किया गया। साथ ही चेतावनी दी गई यदि दोबारा कंस्ट्रक्शन किया तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

क्यों है यह फार्म हाउस अवैध

यमुना का करीब 5 हजार हेक्टेयर एरिया डूब क्षेत्र में है। यहां किसी प्रकार का पक्का कंस्ट्रक्शन नहीं किया जा सकता है। इसके बाद भी यहां करीब एक हजार से ज्यादा फार्म हाउस बने है। इससे पहले जो अभियान चलाया गया था उसमें करीब 164 फार्म हाउस ध्वस्त किए गए थे। लेकिन हाईकोर्ट से स्टे के बाद यहां यथा स्थिति बनाए रखने को कहा गया। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने कहा था कि यमुना और हिंडन के डूब क्षेत्र में बने अवैध फार्म हाउस और अन्य अवैध निर्माण पर कार्रवाई होगी। इसके लिए अवैध निर्माण को चिह्नित कर भूखंड वार रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए पूरे डूब क्षेत्र का सर्वे कराया गया था। निबंधन विभाग की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी कि उन्होंने डूब क्षेत्र में कैसे रजिस्ट्री होने दी और उन पर अंकुश नहीं लगाया। सभी अवैध फार्म हाउस और अन्य अवैध निर्माण कराने वालों पर भी कार्रवाई होगी।


डूब क्षेत्र में यहां हुआ अवैध निर्माण


नोएडा में यमुना सेक्टर 94, 124, 125, 127, 128, 131, 133, 134, 135, 168 के अलावा 150 से होकर निकलती है।

इसी तरह हिंडन नदी छिजारसी से प्रवेश करते हुए सेक्टर 63ए, बेहलोलपुर, शहदरा, सुथियाना, गढ़ी चौखंड़ी, सेक्टर.123, 118, 115, 143, 143ए, 148, 150, मोमनाथल के पास यमुना में मिलती है। यह दोनों ही नदिया नोएडा को चारों तरफ  से घेरे हुए हैं और नदियों के किनारे की जमीन को ही डूब क्षेत्र कहते हैं, जहां पर खरीद फरोखत और पक्का निर्माण प्रतिबंध है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]