Noida News : थाना सेक्टर 39 पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़, एक घायल, दो गिरफ्तार

नोएडा : थाना सेक्टर-39 पुलिस और वाहन चोरों के बीच आज सुबह मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया। घटना के दौरान पुलिस ने एक अवैध तमंचा, चोरी की गई ईको कार और एक वैगनार कार बरामद की।

घटना तब हुई जब सेक्टर-39 पुलिस टीम ने सेक्टर-46 के पास चेकिंग की। इस दौरान सेक्टर-47/48 की तरफ से दो कारें आती दिखाई दीं। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन कार सवारों ने मना कर दिया और सेक्टर-42 के जंगल की तरफ फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया, जिसके बाद बदमाश कार से उतरकर जंगल में भागने लगे। मुठभेड़ में एक बदमाश सहदेव सहानी गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने दो अन्य आरोपियों, जोगेंद्र सैनी और अनस को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी शातिर वाहन चोर हैं और पूर्व में भी गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और दिल्ली से वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास

सहदेव सहानी के नाम 14 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हथियार, ड्रग्स और वाहन चोरी शामिल हैं। जोगेंद्र सैनी और अनस के भी वाहन चोरी और संबंधित अपराधों के मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]