Noida News : ठाकुर भानू प्रताप सिंह के खिलाफ किसान नेताओं ने खोला मोर्चा

:- प्रेस वार्ता कर उठाई मुकदमा दर्ज करने की मांग


नोएडा :- नोएडा में किसान नेता ठाकुर भानू प्रताप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। उनके खिलाफ एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्हें के किसान संगठन के लोगों द्वारा यह मांग की गई है। दरअसल ठाकुर भानू प्रताप सिंह के द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भारतीय जनता पार्टी भाजपा को गाली देने का ऑडियो खूब वायरल हो रहा हैं। अब इसके बाद ठाकुर भानू प्रताप सिंह के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग नोएडा में हुई एक प्रेस वार्ता में की गई। आपको बता दें कि गंगा शॉपिंग कंपलेक्स सेक्टर 29 में नोएडा मीडिया क्लब स्थापित है। शनिवार को नोएडा मीडिया क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गयी है।

देवेंद्र कुमार त्यागी ने बताया

नोएडा में हुई प्रेस वार्ता में ठाकुर भानू प्रताप सिंह के संगठन भारतीय किसान यूनियन भानू के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक देवेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि उन्होंने यूनियन के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी महेंद्र सिंह के साथ दिल्ली जाकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने के लिए पत्र दिया था। इस बात की जानकारी मिलने पर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह नाराज हो गए। उन्होंने आगे बताया कि 1 अप्रैल को वह अपने साथियों के साथ ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज कॉलेज में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में हिस्सा लेने के लिए भी पहुंचे थे। इस दौरान ठाकुर भानु प्रताप ने उन्हें फ़ोन कॉल की और वार्तालाप के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा को गंदी गाली देकर अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिए जाने पर उन्हें ठाकुर भानु प्रताप सिंह द्वारा धमकाया गया। देवेंद्र त्यागी के मुताबिक यूनियन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राष्ट्रीय प्रचार मंत्री द्वारा भी उन्हें व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर ही भाजपा को अपना समर्थन दे रहे हैं। भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा फ़ोन पर गाली गलौच व अभद्र व्यवहार करने के आरोप में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के लिए शिकायती पत्र दिया गया है। गाली दिए जाने की वायरल ऑडियो की भी उन्होंने निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की है।

इस अवसर प्रमुख के रूप से उपस्थित रहे

इस मौके पर भाकियू भानू के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र त्यागी, निर्दोष त्यागी, सुभाष, मनोज कुमार त्यागी आदि मौजूद थे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]