Noida News : नोएडा प्राधिकरण सड़क पर खंबे लगाकर स्ट्रीट लाइट लगाना भुला : अशोक चौहान


नोएडा :- गांव नंगली वाजिदपुर सेक्टर 135 से गांव रायपुर सेक्टर 126 तक बने हुए यमुना पुस्ता बंध सड़क पर रात्रि में अंधेरा राहत है और अंधेरा होने के कारण रात के समय लोग इस रास्ते का इस्तेमाल करने से डरते हैं। क्योंकि इस पुस्ता बांध रोड पर सिचाई विभाग एवं नोएडा प्राधिकरण के द्वारा पथ प्रकाश की कोई भी व्यवस्था नहीं थी। इसलिए गांव नंगली वाजिदपुर सेक्टर 135 नोएडा से गांव रायपुर सेक्टर 126 नोएडा तक लगभग 11 से 12 किलो मीटर लंबे इस रास्ते पर नोएडा प्राधिकरण से पथ प्रकाश की व्यवस्था कराने के लिए गांव नंगली वाजिदपुर सैक्टर 135 निवासी अशोक चौहान ने आइजीआरएस के मध्य से मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। कि उपरोक्त पुस्ता बंध सड़क पर नोएडा प्राधिकरण पथ प्रकाश की व्यवस्था करें।

इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए नोएडा प्राधिकरण ने पुस्ता बांध रोड पर लगभग 480 स्ट्रीट लाइट के खंभे लगा कर पथ प्रकाश की व्यवस्था कर रहा है। इस पुस्ता बांध सड़क पर लगभग 7- 8 महीने स्ट्रीट लाइट के खंभे लगे हुए हो गए हैं लेकिन नोएडा प्राधिकरण ने स्ट्रीट लाइट के खाबो में लाइट नहीं लगायी है लाईट नही लगने के कारण आज तक इस पुस्ता बांध रास्ते पर पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं हुई है पुस्ता बांध सड़क के साथ साथ बसे हुए सैक्टर और गांव के निवासियों को इस रास्ते पर रात्रि में अंधेरे से छुटकारा नहीं मिला है। इसलिए किसान नेता अशोक चौहान लगातार शासन और प्राधिकरण से मांग करते आ रहे हैं कि इस रास्ते पर रोशनी की व्यवस्था की जाए।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]