October 11, 2026

SP Chief Akhilesh Yadav : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्रकार से कहा “दूसरा इलाज करें क्या तुम्हारा?”

InCollage_20240606_184527221

Up news :- समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिस मे अखिलेश यादव एक पत्रकार पर गुस्सा होते और उसे धमकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही दिख रहा है की घटना तब हुई जब पत्रकारों के एक समूह ने लोकसभा चुनाव के नतीजों पर उनकी प्रतिक्रिया पूछी तो जब उनका ध्यान एक पत्रकार की ओर गया। गुस्से में, सपा प्रमुख ने कहा, “भाई, तुम ये क्यों कर रहे हो? …दूसरा इलाज कराय क्या तुम्हारा? (तुम ऐसा क्यों कर रहे हो, भाई? क्या मैं तुम्हें दूसरा इलाज दूँ?)” यहां आपको बता दे की समाजवादी पार्टी में उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में 37 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की है । मगर यह स्पष्ट नहीं है कि घटना वास्तव में कब की है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 5 जून को नई दिल्ली में इंडिया गठबंधन के अन्य सहयोगियों के साथ बैठक में भाग लिया था। जिसमें केंद्र सरकार बनाने की अपनी योजनाओं की रणनीति बनाई गई थी। लोकसभा चुनाव 2024 सात चरण और 6 हफ्तों तक चुनाव प्रक्रिया के बाद 4 जून को नतीजे घोषित किए गए थे।जिसमें भाजपा ने 240 सीटें हासिल कीं, जो बहुमत के लिए 32 सीटों से कम थीं।

भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने विपक्षी गठबंधन इंडिया के खिलाफ 292 सीटें हासिल कीं, जिसने 232 सीटें जीतीं।

सुधांशु त्रिवेदी ने अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के माध्यम से साधा निशाना

बीजेपी नेता और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से निशाना साधा है उन्होंने लिखा कि सरकार नहीं बनी तो इतनी गर्मी है अखिलेश यादव में की एक गुंडे छाप की भाषा बोलने लगे पूरी मीडिया और कैमरे के सामने ही पत्रकार को धमका कर कह रहे है कि – “दूसरा इलाज करे क्या तुम्हारा” ज़रा सोचो जब सत्ता में रहे होंगे तो कैसे कैसे गुंडा राज फैलाया होगा??

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

You may have missed