Noida News : पाकिस्तानी से पबजी पर प्यार नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

:- पुलिस को गच्चा दे रही पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को नोएडा पुलिस ने दबोचा

:- पूरा मामला पाकिस्तान से जुड़े होने के कारण पुलिस कर रही है विस्तार से पूछताछ


नोएडा :- इन दिनों बढ़ते मोबाइल और इंटरनेट के दौर में ऑनलाइन सोशल मीडिया पर दोस्ती/ प्यार होना अब कोई बड़ी बात नहीं है। मगर ऑनलाइन के इस प्यार में इस कदर आगे बढ़ जाना ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। अब एक ऐसा ही मामला ग्रेटर नोएडा रबूपुरा से सामने आया है जहां अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान से नोएडा आई महिला को आखिरकार नोएडा कमिश्नरी पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को हिरासत में ले लिया गया हैै और विस्तार से पूछताछ की जा रही है। मामला पाकिस्तान से जुड़ा होने के कारण अन्य जांच एजेंसियों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।


    पाकिस्तान के कराची से रबूपुरा आई संदिग्ध पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को पकडऩे के लिए पुलिस ने तीन टीम बनाई थी। नोएडा पुलिस कमिश्नरी के प्रवक्ता ने बताया कि तीन अलग अलग टीम गठित करके पाकिस्तानी सीमा हैदर की तलाश की जा रही थी। इस तलाश में इंटेलिजेंस के कर्मचारियों व अधिकारियों को भी लगाया गया था । इसी दौरान जांच एजेंसियों को मिली एक जानकारी के अनुसार मथुरा में पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की लोकेश मिली थी। चार दिन पहले स्प्न् को भनक लगी थी कि पाकिस्तान की एक संदिग्ध महिला अपने चार बच्चों के साथ रबूपुरा में अपने तथाकथित प्रेमी सचिन के साथ रह रही है। जैसे ही पुलिस ने छानबीन शुरू की तो वह महिला अपने बच्चों समेत फरार हो गई। उस महिला का नाम सीमा हैदर बताया जा रहा है। वह पाकिस्तान के कराची शहर की रहने वाली बताई जा रही है। बताया यह भी जा रहा है कि रबूपुरा में एक परचून की दुकान पर नौकरी करने वाले सचिन नामक प्रेमी के बुलावे पर वह नेपाल के रास्ते रबुपुरा में आई थी। सीमा हैदर की मुलाकात सचिन से पबजी ऐप पर होना बताई जा रही है। कुछ लोग इस मामले केा धर्मांतरण से जोडक़र भी देख रहे हैं। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि थाना रबूपुरा पुलिस को सूचना मिली थी कि रबूपुरा में एक पाकिस्तानी महिला 4 बच्चों के साथ घूम रही है। यह सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस टीमें गठित की गई और लोकल इंटेलिजेस, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व बीट पुलिसिंग की सहायता से थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा पाकिस्तानी महिला को ट्रेस कर लिया गया है। शुरुआती जानकारी में महिला का नाम सीमा गुलाम हैदर है जो पब्जी गेम के माध्यम से रबूपुरा निवासी सचिन पुत्र नेत्रपाल के संपर्क में आई थी और सचिन के साथ रहने के लिए नेपाल के जरिए भारत पहुंची थी। इस संबंध में विस्तार से जानकारी हासिल की जा रही है। एडीसीपी ने बताया कि इस संबंध में अन्य जांच एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है। इस पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट मंगलवार को जारी की जाएगी।

इस पूरी घटना में एक सवालिया निशान LIU और जिले की लोकल इंटेलिजेंस एजेंसी पर भी खड़ा होता है। की सीमा हैदर पाकिस्तान से नेपाल के जरिए ग्रेटर नोएडा रबूपुरा मे लगभग पिछले डेढ महीने से बड़े आराम से रह रही थी और किसी को भनक तक भी नहीं लगी।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]