NOIDA NEWS : नोएडा ट्रैफिक पुलिस ड्रोन से करेगी जाम की निगरानी

:- ड्रोन से की गई जाम लगने वाले स्थानों की निगरानी

:- पहले दिन का ट्रायल रहा सफल, जाम वाले अन्य प्वाइंट पर भी किया जाएगा ट्रायल


नोएडा :- राष्ट्रीय राजधानी से सटे नोएडा में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या नोएडा शहर के लिए एक समस्या तो है ही जिससे शहर पिछले लंबे टाइम से जूझ रहा है मगर अब इसको दूर करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ड्रोन की मदद लेगी। परीक्षण के तौर पर बुधवार को सेक्टर-14ए से एक ड्रोन उड़ाकर व्यस्त समय में लगने वाले जाम का जायजा लिया गया। ड्रोन दिल्ली से सटे नोएडा की सीमा चिल्ला बॉर्डर, कालिंदी कुंज, फिल्म सिटी रोड, दलित प्रेरणा स्थल व महामाया फ्लाईओवर के ऊपर उड़ाया गया। परीक्षण सफल होने पर भविष्य में जाम की समस्या को दूर करने के लिए ड्रोन से निगरानी का रास्ता साफ हो गया।
गौरतलब है कि दिल्ली आने-जाने वाले वाहनों के लिए नोएडा ट्रांजिट रूट है। इसके कारण यहां वाहनों का दबाव रहता है। ऐसे में कई बार जाम की समस्या विकराल हो जाती है। समस्या का हल निकालने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी करने का फैसला लिया।

एसीपी ट्रैफिक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया

एसीपी ट्रैफिक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया बुधवार शाम व्यस्त समय में अभी इसका ट्रायल किया है। जाम वाले अलग-अलग स्थानों पर ड्रोन उड़ा कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। सबकुछ ठीक रहा तो ड्रोन का इस्तेमाल जाम की समस्या को दूर करने में किया जाएगा। जिससे नोएडा वासियों को जाम से निजात मिलने में मदद होगी

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]