Noida :- सिद्ध पीठ शनि मंदिर में श्री जींण माता की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से सम्पन्न


नोएडा :- सेक्टर 14ए स्थित सिद्ध पीठ शनि मंदिर के प्रागंण में गुरुवार को रामनवमी के पावन पर्व पर श्री जींण माता की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। श्री सिद्ध पीठ शनि मन्दिर प्रांगण मे सुबह 7 बजे से कीर्तन मंडली एवं बैन्ड बाजों के साथ भव्य शोभा यात्रा शुरू हुई। यात्रा कई जगह भ्रमण कर वापस साढ़े 8 बजे मंदिर पहुंची। इसके बाद शांति यज्ञ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वामी साक्षी महाराज ने सनातन धर्म पर बात की। उन्होंने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। उन्होंने राम मंदिर का भी जिक्र किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप लखनऊ के सरोजनी नगर से विधाकय राजेश्वर सिंह मौजूद रहे। विधाकय रामेश्वर सिंह ने जींण माता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे कई बार राजस्थान में स्थित जींण माता के दर्शन कर चुके हैं। इस दौरान समिति अध्यक्ष ठाकुर मान सिंह चौहान ने समिति के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इसके अलावा यूपी महिला आयोगी अध्यक्ष विमला बाथम ने भी समिति के पदाधिकारियों की प्रशंसा की और मंदिर के विषय पर अपनी खुशी व्यक्त की। इस मौके पर अजीत सिहं नागर (मंत्री),मोहन शर्मा (कार्यक्रम संयोजक), मंच संचालन आर.एन.श्रीवास्तव, राजीव मिश्रा,रामबीर शर्मा, प्रमोद त्यागी,दीपक गुप्ता,उदय मिश्रा, एस.सी.गुप्ता,एस.के टक्कर, रामशरण मेहरा एवं समस्त पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]