October 11, 2026

Noida :- 7 अप्रैल से सेक्टर 82 में किया जाएगा भव्य श्री राम कथा का आयोजन

IMG-20230401-WA0205

नोएडा :- नोएडा सेक्टर 82 स्थित पाकेट 7 के सेन्ट्रल पार्क में भव्य श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसका श्री गणेश 7 अप्रैल कलश यात्रा से होगा। 7अप्रैल दिन शुक्रवार को प्रातः 8 बजे से कलश यात्रा सेक्टर 82 पाकेट 7 से गेंझा , विवेक विहार पाकेट 12 सुपर एम आईं जी से होते हुए धूमधाम से निकाली जाएगी । श्री राम कथा 7अप्रैल से प्रारम्भ होगी और 16 अप्रैल को हवन आरती के साथ कथा का विश्राम होगा।

इस प्रकार रहेगा कार्यक्रम


कथा प्रतिदिन अपरान्ह 4 बजे से 8 बजे तक होगी। निखिल धाम वनखंडी सरकार गैपरा जौरा मुरैना से पधारे कथा व्यास अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी पंचमानंद जी महाराज के श्रीमुख से भगवत्प्रेमी श्रोतागण अमृतमयी कथा का रसपान कर सकेंगे।
16 अप्रैल दिन रविवार को सुबह 8 बजे से हवन एवं भंडारे के आयोजन के साथ कथा का विश्राम होगा। सभी भगवत अनुरागी श्रोतागण अमृतमयी कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

Author

You may have missed