Noida News कार्यालयों से नहीं, जनता के बीच से तय होगा नोएडा का विकास : विधायक पंकज सिंह

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida : नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने आज सेक्टर-27 क्लब में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर का विकास अब केवल बंद कमरों में नहीं, बल्कि जनता की सीधी भागीदारी और उनकी जमीनी जरूरतों के आधार पर होगा। बता दें कि 2 अप्रैल 2026 को नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने विकास कार्यों की गति तेज करने और स्थानीय समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सेक्टर-27 स्थित क्लब में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ वर्क सर्किल 1, 2 और 3 के अधिकारी, स्थानीय RWA (Resident Welfare Association) के सदस्य और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल हुए और बैठक के दौरान विधायक ने उन सभी मुद्दों पर चर्चा की जो हाल के ‘जन संवाद’ कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों और सेक्टरवासियों द्वारा उठाए गए थे। इसमें मुख्य रूप से टूटी सड़कें, साफ-सफाई, ड्रेनेज सिस्टम और पार्कों के रखरखाव जैसी मांगें शामिल थीं‌ और पंकज सिंह ने प्राधिकरण अधिकारियों को दो-टूक शब्दों में कहा कि विकास की योजनाएं एसी कमरों में बैठकर नहीं बनाई जानी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि अधिकारी क्षेत्रों का दौरा करें और निवासियों के साथ बैठकर उनकी वास्तविक आवश्यकताओं को समझें और विधायक ने सभी प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दी गई शिकायतों और सुझावों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने वर्क सर्किल अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित विकास कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करें और विधायक ने कहा, “हम शहर की हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध हैं। शहर का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब इसमें यहाँ के निवासियों की सक्रिय भागीदारी हो और इस बैठक से स्थानीय निवासियों और आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों में विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीद जगी है। अधिकारियों ने भी विधायक के निर्देशों का पालन करते हुए जल्द ही धरातल पर बदलाव लाने का भरोसा दिलाया है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]