NTPC Dadri : दादरी के किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन


नोएडा :- भारतीय किसान संगठन के महानगर अध्यक्ष सुरेन्दर वशिष्ठ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने एन.टी.पी.सी. (NTPC) दादरी पर किसानो व महिलाओ पर हुई लाठी चार्ज के विरोध में नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा।

सुरेन्दर विशिष्ट ने बताया

इस मोके पर महानगर अध्यक्ष सुरेन्दर वशिष्ठ ने कहा कि एन.टी.पी.सी. से प्रभावित गाँवो के किसान अपनी उन मांगो को लेकर लम्बे समय से मांग करते आ रहे है, जो वादे भूमि अधिग्रहण करते समय किये थे। दिनांक 01/11/2022 को प्रभावित किसान एन.टी.पी.सी दादरी पर शान्ति पूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे थे। समस्या के समाधान के बजाय किसानों पर प्रशासन द्वारा बल प्रयोग किया गया।जिसमें प्रदर्शन कर रही महिलाओं व किसानों को गम्भीर चोटे आयी है।मामले की न्यायिक जाँच होनी चाहिए तथा,जिन किसानों की गिरफ्तारी हुई है जिन्हें तुरन्त बिना शर्त रिहा किया जाए,तथा प्रभावित गाँवो में पुलिस बल की अत्यधिक संख्या में उपस्थित डर का माहौल बनाये हुए हैं वहा शान्ति व्यवस्था बहाली हो, अन्यथा भारतीय किसान संगठन देश भर में आंदोलन करने में बाध्य होगा।वही भारतीय किसान संगठन के प्रवक्ता अशोक कुमार ने की देश में अब किसान अपने अधिकार की बात भी नहीं कर सकता। किसान अपने उन अधिकारों को मांग रहे है जो भूमि अधिग्रहण करते समय वादे किये गए थे। अब किसान परिवार अपनी ज़मीन भी दें चुका है उसके बाद भी ना बच्चो के लिए स्कूल है ना आम जन के लिए रास्ते मिल पाए।एन.टी.पी.सी. की तरफ से ज़मीन लेते समय कहा गया था की शिक्षा, रोजगार, और स्वास्थ एवम गाँवो के लिए रास्ते होंगे पर आज सबकुछ उसके उलटा है। अधिकार की बात करी तो लाठिया मिली साथ में जेल भी। अशोक कुमार ने कहा की बहुत जल्दी भारतीय किसान संगठन का एक दल एन.टी.पी.सी. से प्रभावित गाँवो में जायेगा।

इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे

इस मौके पर ऋषिपाल, इंद्रजीत,रहिसुददीन,अनिल प्रजापति, शकील आदि लोग उपस्थित रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]