एक साल में शुरू हो सके महज छह स्वास्थ्य केंद्र


नोएडा,(हरवीर चौहान)।
एक साल से शहर में महज छह नगरीय वेलनेस सेंटर ही शुरू हो पाए हैं। किराए का भवन नहीं मिल पाने के कारण 18 केंद्रों में चिकित्सकीय सेवा शुरू नहीं हो पाई हैं। स्वास्थ्य विभाग वेलनेस सेंटर शुरू करने के लिए भवन ढूंढ रहा है। एक साल पहले नोएडा में 24 नगरीय वेलनेस सेंटर शुरू होने थे, लेकिन महज छह ही शुरू हो पाए। नोएडा में भवन का किराया अधिक होने के कारण यह दिक्कत आई है। प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन के सर्किल रेट के अनुसार किराया निर्धारित किया है, जबकि इसकी तुलना में शहर में किराया काफी अधिक है। वेलनेस सेंटर में ओपीडी, प्रसव, टीकाकरण, दवा, जांच आदि की सुविधा मिलती है। वेलनेस सेंटर शुरू होने से जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या कम हो सकती है। स्वास्थ्य केंद्र शुरू नहीं होने से मरीज अपने घर के करीब इलाज नहीं करा पा रहे हैं।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]