October 10, 2026

नोएडा में 9वीं की छात्रा को पुजारी बहलाकर ले गया

Screenshot_20241212_115656_Google


नोएडा,


नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र के गोविंदगढ़ गांव में स्थित एक मंदिर पर रहने वाले पुजारी पर एक किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा है।

इस संबंध में पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही किशोरी का सुराग लगाकर परिजनों को सुपर्द किया जाएगा। गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है

कि उनकी 13 वर्ष की बेटी कक्षा नौवीं की छात्रा है। जो मंगलवार की सुबह घर से मंदिर पर पूजा करने की कहकर रोजाना की तरह आई थी जो दोपहर तक घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी काफी जगह तलाश की। पीड़ित परिवार का कहना है

कि किसी व्यक्ति ने बताया कि मंदिर पर रहने वाला पुजारी उनकी बेटी को अपने साथ ले गया है। परिवार का आरोप है कि पिछले काफी समय से उनकी बेटी मंदिर पर आती थी। जिसके चलते पुजारी ने उसको अपनी बातों के झांसे में ले लिया। इसके बाद आरोपी उसको लेकर गायब हो गया है।

घटना के बाद से पीड़ित परिवार काफी परेशान। जिन्होंने आरोपी सोनू उर्फ आनंद के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है पीड़ित पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है जल्द ही किशोरी के सुराग लगाकर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Author

You may have missed