Rakesh Tikait detained from Ghazipur border : राकेश टिकैत गाजीपुर बॉर्डर से लिए गए हिरासत में

 भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष

नई दिल्ली:-भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर से हिरासत में लिया है। टिकैत दिल्ली के जंतर मंतर पर एक धरने में शामिल होने जा रहे थे। वहीं राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के बाद से पश्चिमी यूपी में भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। कार्यकर्ताओं को किसी भी आदेश का पालन करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। फिलहाल टिकैत को दिल्ली के मधु विहार थाने में  हिरासत रखा गया है। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो जारी किया और पुलिस के रोके जाने की जानकारी शेयर की। अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि सरकार के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती। ये गिरफ्तारी एक नई क्रांति लेकर आएगी। यह संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा। ना रुकेंगे, ना थकेंगे, ना झुकेंगे।

दिल्ली से मुजफ्फरनगर तक कार्यकर्ताओं में आक्रोश:

दिल्ली के जंतर मंतर पर हो रहे बेरोजगारों के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे टिकैत की गिरफ्तारी की खबर से दिल्ली से लेकर पश्चिमी उत्तरप्रदेश कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। कार्यकर्ता दिल्ली में टिकैत से न मिल पा रहे हैं और न ही बात हो रही है। बताया जा रहा है कि थाने में टिकैत के अलावा कुछ कार्यकर्ताओं को भी बिठाया गया है। चौधरी राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के बाद सभी भाकियू कार्यकर्ताओं को अग्रिम आदेश तक अलर्ट रहने को कहा गया है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *