Up Politics : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने भी कसी कमर

:- जानिए किसे मिल सकती है गौतम बुद्ध नगर जिले की कमान

उत्तर प्रदेश :- लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में संगठन में कसावट लाने की कवायद जारी है। बीजेपी जहां प्रदेश की नई टीम लगभग फाइनल कर चुकी है वहीं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने उत्तर प्रदेश के 5 जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं। इनमें लखनऊ (Lucknow), गोरखपुर, रायबरेली, मिर्जापुर, बदायूं, शामिल हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद इन नामों की घोषणा की गई है। पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल में नये जिला अध्यक्षों के नाम की सूची जारी की गई। चुने गए जिलाध्यक्षों को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) ने नई जिम्मेदारी भी सौंप दी है। साथ ही उन्हें नई कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।

गौतम बुध नगर जिले में किस को मिल सकती है कमान

पांच जिलों मे जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि समाजवादी पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए जल्द ही गौतम बुध नगर जिले में भी पदाधिकारियों को नियुक्त कर जिम्मेदारी दे सकती है अगर हम बात करे की जिला अध्यक्ष की दौड़ में शामिल होने वालों की तो हम आपको बता दें कि इसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कुछ युवा नेता भी शामिल है

समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष की दौड़ में शामिल होने वालों में प्रमुख हैं

फकीरचंद नागर, इंदर प्रधान,सुधीर भाटी,सुधीर तोमर श्याम सिंह भाटी,नवीन भाटी आदि शामिल है।

समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष की दौड़ में शामिल होने वालों में प्रमुख है

वीर सिंह यादव, महेंद्र यादव, दीपक विग,राकेश यादव, सुबे यादव,लखन यादव,मनोज गोयल, ओमपाल राणा, कुंवर नादिर शाह, आश्रय गुप्ता आदि शामिल है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]