October 10, 2026

Sangh chief reached Delhi’s mosque : दिल्ली की मस्जिद में पहुंचे संघ प्रमुख

IMG_20220922_193906

कई मुस्लिम नेताओं से की मुलाकात

नई दिल्ली:-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत गुरुवार को दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग मस्जिद में पहुंचे। यहां उन्होंने ऑल इंडिया मुस्लिम इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी समेत अन्य मुस्लिम नेताओं से मुलाकात की। बैठक के दौरान भागवत के साथ संघ के कृष्ण गोपाल, राम लाल और इंद्रेश कुमार भी मौजूद रहे।

मोहन भागवत की मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ एक महीने में यह दूसरी बैठक है। इससे पहले संघ प्रमुख भागवत ने 22 अगस्त को मुस्लिम बुद्धिजीवियों के एक पांच सदस्यीय दल से मुलाकात की थी। यह बैठक करीब दो घंटे चली थी। इस बैठक में देश में सांप्रदायिक सौहार्द मजबूत करने और हिंदू-मुस्लिमों के बीच गहरी हो रही खाई को पाटने की जरूरत पर बल दिया गया था। मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ मिलकर काम करने के लिए भागवत ने संघ के चार सदस्यों को नियुक्त करने की बात कही थी। वहीं गुरुवार की इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुए आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक समाज और जीवन के विभिन्न प्रकार के लोगों से मिलते रहते हैं। यह भी इसी सतत चलनेवाली संवाद प्रक्रिया का हिस्सा है

संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलने वालों में पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी, पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति जमीरुद्दीन शाह और कारोबारी सईद शेरवानी शामिल थे।  मोहन भागवत से मिलने की पहल मुस्लिम बुद्धिजीवियों की ओर से की गई थी। ये पहल उस समय हुई है जब बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी से स्थिति बिगड़ी थी।

संघ से पुराना रिश्ता:इलियासी

इस दौरान उमेर इलयासी के भाई शोएब इलयासी ने कहा, पिताजी का संघ के साथ एक पुराना रिश्ता रहा है। इसी परंपरा के तहत मौलाना जमील इलयासी जी की बरसी के मौके पर वह मस्जिद आए थे। यह पारिवारिक कार्यक्रम था और इसे बस इतना ही देखना चाहिए। हिंदू-मुस्लिम सद्भावना रहता ही है और उन्होंने कुछ दिन पहले मुस्लिम बुद्धिजुवियों से भी मुलाकात की, वह पहले भी मुस्लिम लोगों से मिलते रहे हैं।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

You may have missed