October 10, 2026

Shrikant Tyagi gets bail : श्रीकांत त्यागी को मिली जमानत

images - 2022-09-06T201210.925

44 दिन से जेल में बंद है श्रीकांत त्यागी


नोएडा:- गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। गैंगस्टर के मामले में श्रीकांत त्यागी को जमानत मिली है। गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में गैंगस्टर की जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। जिसके बाद श्रीकांत ने हाई कोर्ट में जमानत याचिका डाली। जिस पर हाई कोर्ट से जमानत मिल गई। अब बहुत ही जल्द श्रीकांत त्यागी जेल से बाहर आ सकते है।
    श्रीकांत त्यागी 9 अगस्त से जेल में बंद है। बीते 5 अगस्त को श्रीकांत त्यागी ने महिला के साथ अभद्रता की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद यह मामला हाईलाइट हो गया था। जेल जाने के करीब 44 दिन बाद श्रीकांत को जमानत मिली है। अन्य मामलों में श्रीकांत को जिला न्यायालय से पहले ही जमानत मिल चुकी है। श्रीकांत त्यागी ने नोएडा के सेक्टर.93बी में स्थित ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसाइटी में बालकनी को कवर किया गया था और बालकनी के आसपास काफ ी संख्या में पेड ़पौधे लगाए हुए थे। बीते 5 अगस्त को सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने वहां से एक पौधा उखाड़ दिया था। जिसके बाद श्रीकांत त्यागी मौके पर आ गया और महिला से पेड़ उखाडऩे वाली बात पर उलझ गया। इसी दौरान महिला ने कहा कि उसने अवैध कब्जा किया हुआ है। इसी बात को लेकर श्रीकांत त्यागी और महिला के बीच नोकझोंक बढ़ गई। श्रीकांत ने महिला के साथ बदसलूकी करते हुए धक्का दे दिया था। इस दौरान उसने महिला को गाली भी दी थी। वायरल श्रीकांत ने महिला से गाली गलौज की। इसका वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर श्रीकांत के खिलाफ  मुकदमा दर्ज हुआ और श्रीकांत को 9 अगस्त को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

You may have missed