Har ghar tiranga : संघ वालों,अब तो तिरंगा अपना लो:जयराम रमेश

तिरंगा बाइक रैली के बाद कांग्रेस और भाजपा आमने सामने

नई दिल्ली:- दिल्ली की तिरंगा बाइक रैली के बाद से ही राजधानी सियासी घमासान चालू हो गई है। आरोप प्रत्यारोप के दौर के बाद अब नेताओं के बिगड़े बोल भी सामने आने लगे हैं। नतीजा ये कि बयानवीर नेताओं ने इस बार तिरंगे पर केंद्रित बयान से माहौल गरमा दिया है।

जयराम रमेश ने दिया संघ पर बयान:

इसी तस्वीर को लगा जयराम रमेश ने किया है ट्वीट

 कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने तिरंगे के साथ पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘हम हाथ में तिरंगा लिए अपने नेता नेहरू की डीपी लगा रहे हैं, वह भी खादी में।’ लेकिन लगता है प्रधानमंत्री का संदेश उनके परिवार तक ही नहीं पहुंचा। जिन्होंने 52 सालों तक नागपुर में अपने हेड क्वार्टर में झंडा नहीं फहराया, वे क्या प्रधानमंत्री की बात मानेंगे?’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने अपने कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज न फहराने को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तंज कसते हुए कहा, ‘संघ वालों, अब तो तिरंगे को अपना लो।’ 

विपक्ष कहीं चाइना का झंडा न थाम ले:गिरिराज सिंह

तिरंगा बाइक रैली में गिरिराज सिंह

वहीं पलटवार करते हुए रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया। आज हम आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहे हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ लोग तिरंगे पर भी सवाल उठा रहे हैं। मोदी जी जो काम करेंगे विपक्ष उसके उलट काम करेगा। उन्हें तो लगता है कि विपक्ष तिरंगे की जगह कहीं चीन का झंडा न थाम ले। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *