Azadi ka amrit mahotsav 2022 : सांसदों ने निकाली लाल किले से संसद तक तिरंगा बाईक रैली

 उपराष्ट्रपति ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नई दिल्ली:- देश भर में  ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की जबरदस्त धूम है। इसी कड़ी में बुधवार को दिल्ली में लाल किले से संसद भवन तक सांसदों ने तिरंगा बाईक रैली निकाली। इस यात्रा को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और पीयूष गोयल के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित इस रैली का समापन विजय चौक पर हुआ। इस रैली में एनडीए के तमाम नेताओं और मंत्रियों ने शिरकत की। इसमें वरिष्ठ नेताओं के अलावा सैकड़ों लोग भी शामिल हुए। सभी ने अपनी अपनी दो पहिया वाहनों पर तिरंगा लगाया और रैली का हिस्सा बने। बाइक रैली में तमाम केंद्रीय मंत्री खुद बाइक, स्कूटी चलाकर इसका हिस्सा बने, वहीं कुछ सांसद और मंत्री दो पहिया वाहनों पर पीछे बैठ कर लाल किले से विजय चौक तक रैली में शामिल हुए। रैली में कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी भाग लिया है। इस दौरान बुलेट चलते सांसद वी के सिंह और स्कूटी चलाती सांसद स्मृति ईरानी खासे चर्चा में रहे। वहीं केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी,अनुराग ठाकुर,गिरिराज सिंह आदि के साथ अर्जुन मेघवाल ,मनोज तिवारी आदि तमाम भाजपा नेता उपस्थित रहे।

तिरंगा बाइक रैली में स्कूटी चलाती सांसद स्मृति ईरानी

इस दौरान उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि लालकिले से तिरंगा यात्रा निकाला जा रही है। हम संसद सदस्य हैं। आम जनता हमको देख रही है, हमें उदाहरण देना है उनके सामने। देश की एकता के लिए, महान लोगों ने जो देश के लिए जो त्याग किया उनको याद रखना है। अपने बच्चों को स्वतन्त्रता सेनानियों के बारे में बताना है। उनके योगदान को याद रखना है। 

विपक्ष का कोई सांसद नहीं हुआ शामिल:

तिरंगा रैली में जहां एनडीए के तमाम लोगों ने हिस्सा लिया,वहीं विपक्ष इस रैली से पूरी तरह नदारद रहा। विपक्ष के कुछ सांसदों ने इसे भाजपा का कार्यक्रम बता दिया तो कुछ ने  कहा कि उन्हें बुलाया ही नहीं गया। इस बात को तूल पकड़ता देख भाजपा प्रवक्ता शहनाज पूनावाला ने ट्वीट कर एक लेटर और प्रकाशित खबर का हवाला देते हुए बताया कि ये कार्यक्रम किसी पार्टी विशेष का नहीं था। इसके लिए सभी संसद सदस्यों को बाकायदा सूचना दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *