शालिनी सिंह बनीं नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष।

✍️ योगेश राणा

:- 52 सदस्यीय नई कार्यकारिणी की घोषणा, विधायक पंकज सिंह बोले— जनहित के हर मुद्दे पर फोरम को मिलेगा पूरा सहयोग

न्यूज़ डायरी, नोएडा।


नौएडा सिटीजन फोरम द्वारा शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें फोरम की 52 सदस्यीय नई कार्यकारिणी समिति (कार्यकाल 2026–2028) की औपचारिक घोषणा की गई। इस अवसर पर शालिनी सिंह को सर्वसम्मति से नौएडा सिटीजन फोरम की नई कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया। कार्यक्रम में नौएडा विधायक पंकज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में तथा पूर्व सांसद मीरा सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। आयोजन की अध्यक्षता डॉ. महेश कुमार अग्रवाल ने की।


कार्यक्रम के दौरान एक एग्जीक्यूटिव मीट का भी सफल आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं, सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने और संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। नई कार्यकारिणी को समाजहित से जुड़े उद्देश्यों को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी सौंपी गई।


मुख्य अतिथि नोएडा विधायक पंकज सिंह ने अपने संबोधन में नोएडा सिटीजन फोरम की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन लगातार शहर के ज्वलंत एवं महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी के साथ उठाता रहा है। फोरम द्वारा जनहित से जुड़े विषयों को प्रशासनिक एवं सामाजिक मंचों पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाता है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, नागरिक सुविधाओं और अन्य जनकल्याणकारी विषयों पर उनका सहयोग सदैव फोरम के साथ रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी नौएडा के नागरिकों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएगी और शहर को विकास के नए आयाम देगी।


नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नौएडा सिटीजन फोरम समाज सेवा और नागरिक हितों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों, भावी योजनाओं और सामूहिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सदस्यों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।


इस अवसर पर नौएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने कहा कि मीडिया समाज और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि नौएडा सिटीजन फोरम द्वारा उठाए जा रहे जनहित के मुद्दों को मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर तक पहुंचाया जाता है, जिससे आम नागरिकों को अपनी समस्याएं रखने का सशक्त मंच मिलता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मीडिया क्लब भविष्य में भी सकारात्मक और रचनात्मक सामाजिक कार्यों को पूरा समर्थन देता रहेगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में फोरम के प्रमुख आयोजक एवं समन्वयक प्रशांत त्यागी, विशाल सिंह, इंद्राणी मुखर्जी, डॉ. वी.के. गुप्ता, डॉ. एन.के. शर्मा, डॉ. एस.पी. जैन, अंकित अरोड़ा, गरिमा त्रिपाठी, राहुल मुंद्रा, चक्रधर मिश्रा, सत्यम पांडेय, रश्मि द्विवेदी, विकास कपूर और आनंद जौहरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आयोजन में बड़ी संख्या में नौएडा के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं फोरम के सदस्य उपस्थित रहे।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.