Sonali Phogat : गोवा सरकार की बड़ी कार्रवाई, कर्लीज रेस्त्रां पर चला बुलडोजर

:-  इसी रेस्त्रां में दी गई थी सोनाली फोगाट को ड्रग्स

Desk report :- भाजपा नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट हत्या मामले में गोवा की प्रमोद सावंत सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रमोद सावंत सरकार ने कर्लीज रेस्त्रां को गिराने का फैसला लेने के बाद कर्लीज रेस्त्रां तोड़ने की कार्यवाही आज सुबह से शुरू कर दी गई है । ये वहीं रेस्त्रां है, जहां सोनाली फोगाट को जबरन ड्रग्स दी गई थी। सोनाली फोगाट की मौत के बाद से कर्लीज रेस्त्रां सुर्खियों में हैं। सोनाली फोगाट की मौत के मामले में जांच के घेरे में आने के बाद इस रेस्त्रां को सील कर दिया गया था।

क्या है पूरा मामला

 गोवा के अंजुना इलाके में स्थित कर्लीज रेस्त्रां में ही सोनाली फोगाट को उनके पीए सुधीर संगवान और उसका साथी सुखविंदर मौत से पहले ले गया था। इस रेस्त्रां में ही दोनों ने मिलकर जबरन सोनाली को ड्रग्स दिया। जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। मौत के बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हुआ था। जानकारी सामने आने के बाद गोवा पुलिस ने उनके पीए सुधीर सांगवान और सुखविंद्र पर हत्या का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। बता दें कि 23 अगस्त को उनकी मौत की पुष्टि हुई थी। इस मामले में रेस्त्रां संचालक को भी गिरफ्तार किया गया था। 

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.