BJP’s attack on ‘AAP’ ‘आप’ पर भाजपा का हल्ला बोल

केजरीवाल के सभी मंत्रियों के आवास पर भाजपा का प्रदर्शन

नई दिल्ली:-द‍िल्‍ली की नई आबकारी नीत‍ि को लेकर  भाजपा अब और हमलावर हो गई है। द‍िल्‍ली प्रदेश भाजपा ने अब आम आदमी पार्टी सरकार के सभी मंत्र‍ियों के आवास पर व‍िरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई और रावण के रूप में सभी का पुतला फूंककर व‍िरोध जताया।

द‍िल्‍ली के ड‍िप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर के बाहर होने वाले विरोध प्रदर्शन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर होने वाले विरोध प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी और प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह, राजनिवास मार्ग स्थित सत्येंद्र जैन, गोपाल राय और राजेन्द्रपाल गौतम के घर के बाहर होने वाले विरोध प्रदर्शन प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल और विधायक जीतेंद्र महाजन, इमरान हुसैन के घर के बाहर होने वाले विरोध प्रदर्शन में भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट, अनिल बाजपेयी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर और कैलाश गहलोत के घर के बाहर होने वाले विरोध प्रदर्शन में भाजपा विधायक विजेन्द्र गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा और प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा उपस्थित रहे।

इस दौरान बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि लोग पार्टी के साथ हैं क्योंकि जनता के पैसे की कीमत पर शराब माफियाओं को फायदा पहुंचाने वाले आबकारी घोटाले का पर्दाफाश हो गया है। गुप्ता ने सिसोदिया के मथुरा रोड स्थित आवास के पास विरोध का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार जवाबों से बचने की कोशिश कर रही है, लेकिन सिसोदिया को हटाए जाने तक भाजपा चैन से नहीं बैठेगी।

विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी और दिल्ली बीजेपी के महासचिव दिनेश प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और दक्षिणी राज्यों के पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा झुग्गी-झोपड़ी वालों, ऑटो रिक्शा चालकों, वरिष्ठ नागरिकों सहित भाजपा की दिल्ली इकाई के विभिन्न प्रकोष्ठों ने आप मंत्रियों के आवासों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.