October 11, 2026

इंग्लिश सीखेंगे अब सरकारी गुरुजी
दिल्ली में जल्द लांच होगा स्पोकेन इंग्लिश ट्रेनिंग प्रोग्राम

0
IMG-20220617-WA0102


नई दिल्ली :- दिल्ली के सरकारी स्कूल के शिक्षकों को इंग्लिश बोलने में निपुण करने के लिए दिल्ली सरकार जल्द ही एक ट्रेनिंग प्रोग्राम लांच करने जा रही है। ये ट्रेनिंग प्रोग्राम शिक्षकों की इंग्लिश स्किल्स को बढ़ाने के लिए लांच किया जा रहा है। इसे रेग्यूलर टीचर्स, वाइस प्रिंसिपल्स, प्रिंसिपल कोई भी ज्वॉइन कर सकता है। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत हर दिन दो घंटे की फेस टू फेस ट्रेनिंग होगी और ये प्रोग्राम कुल 160 घंटों का होगा।


इंग्लिश सम्ह की मांग


इस संबंध में जारी स्टेटमेंट में कहा गया है, डीओई इंग्लिश को शिक्षा देने के एक माध्यम के रूप में उपलब्ध कराता है। ऐसे में शिक्षकों के लिए इस भाषा की जानकारी और इसमें भली प्रकार बातचीत करना छात्रों के लिए बहुत जरूरी है। शिक्षक इस भाषा के माध्यम से जटिल से जटिल जानकारी को तोड़कर या आसान बनाकर छात्रों तक पहुंचाते हैं। इन सब कारणों को ध्यान में रखते हुए इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है।

इंटरनेशनल टेस्ट देना होगा


इस प्रोग्राम के लिए क्लासेस रोज दो घंटे के लिए तय सेंटर्स पर रेग्यूलर क्लासेस के पहले या बाद में आयोजित की जाएंगी। जो टीचर्स इस प्रोग्राम में भाग लेंगे उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर मान्यता प्राप्त टेस्ट जैसे GESE या APTIS भी देना होगा।


मिलेगा भरपूर एक्सपोजर


जो लोग इस कार्यक्रम को चुनते हैं, उन्हें स्पेशलाइज्ड स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल, कोर एकेडमिक यूनिट और दिल्ली बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन का हिस्सा बनने के लिए भी आमंत्रित किया जाएगा। उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण और एक्सपोजर यात्राओं के लिए भेजा जाएगा।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed