October 10, 2026

घोड़ी चढ़े दूल्हे की माला लूट ले गया चोर

IMG_20230127_161735

नई दिल्ली:- राजधानी दिल्ली में घोड़ी पर बैठे दूल्हे के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। मामला मायापुरी इलाके का है। जहां एक बारात में घटना को अंजाम दिया गया। बारात में दूल्हे के गले में लगभग डेढ़ लाख रुपए से अधिक के नोटों की माला थी। जिसमें पांच पांच सौ के लगभग 329 नोट सजाए गए थे। भीड़ का लाभ उठाते हुए अचानक किसी ने दूल्हे के गले से नोटों की माला खींची और भाग गया। घटना के बाद बारात में अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने इस लूट की गुत्थी को सुलझाते हुए एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी को पकड़ा है।

Author

You may have missed