रास्ता भटक गई ट्रेन,चालक की सूझ बूझ से टला बड़ा हादसा

दो अधिकारी सस्पेंड

नई दिल्ली/ बिहार:-  बेगूसराय के बछवारा स्टेशन पर एक बड़ा रेल हादसा टल गया। दरअसल, अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन को समस्तीपुर रूट पर जाना था लेकिन ट्रेन को डायवर्ट कर हाजीपुर की तरफ भेज दिया गया। संदेह होने पर ड्राइवर ने 2 किलोमीटर आगे जाकर गाड़ी रोकी, फिर बातचीत के बाद दोबारा बुलाकर गाड़ी को समस्तीपुर भेजा गया। इस मामले में डीआरएम ने 2 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। बता दें कि अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन बिहार में रास्ता भटक गई। बता दें कि ये ट्रेन गुवाहाटी से जम्मूतवी जा ने तक चलती है। ट्रेन बिहार से हो कर भी गुजराती है । बिहार के बरौनी स्टेशन से खुलने के बाद ट्रेन को समस्तीपुर जाना था, लेकिन विद्यापति नगर पहुँच गई। रेलवे के अधिकारीयों को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने त्वरित करवाई की । रेलवे द्वारा दो स्टेशन मास्टर कुंदन कुमार और सूरज कुमार को सस्पेंड कर दिया गया साथ ही मामले की जांच का निर्देश भी दिया गया। ट्रेन के आगमन, वापस लौटाने और दोबारा समस्तीपुर के लिए रवाना करने में करीब 45 मिनट की देरी हुई।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *