October 13, 2026

Bull Ride In Bihar Train : बिहार की लोकल ट्रेन में सांड को देख मचा हड़कंप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

0
IMG_20220805_172115

नई दिल्ली/बिहार :- सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांड ‘लोकल ट्रेन’ में सफर करता नजर आ रहा है। यह मामला बिहार के भागलपुर के पीरपैंती का बताया जा रहा है, जहां ईएमयू पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को उस वक्त जोर का झटका लगा जब उन्होंने सांड को ट्रेन की बोगी में खड़ा देखा। जहां एक तरफ कुछ यात्री कोच छोड़कर दूसरी बोगी में चले गए, वहीं अन्य ने इस लम्हे को कैमरे में कैद कर इंटरनेट पर वायरल कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर खूब देखा जा रहा है

क्या है पूरा मामला

आपने ट्रेन में लोगों के साथ उनके पालतू जानवरों को सफर करते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी सांड को ट्रेन में सफर करते हुए देखा है? जैसा कि आप अक्सर तबेला में देखते हैं कि गाय-भैंस को बांध दिया जाता है, ठीक वैसे ही कुछ लोग ने ट्रेन में सांड में चढ़ाया और फिर उसे अंदर ही बांध दिया। यह मामला बिहार के भागलपुर जिले का है, जब ट्रेन के अंदर सांड को देखा गया। अंदर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाया और फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. जैसा कि आप वीडियो में रेल के भीतर सांड की सवारी देख सकते हैं।बोगी में मौजूद एक शख्स ने बताया कि मिर्जाचौकी से साहिबगंज जाने के दौरान यह मामला देखा गया। बताया जा रहा है कि मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन पर लोकल पैसेंजर में कुछ अज्ञातों ने साड़ को ट्रेन के भीतर बांध दिया।

अच्छी बात यह रही कि जैसे ही ट्रेन अगले स्टेशन पर रुकी तो यात्रियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर सांड को रेलगाड़ी की बोगी से नीचे उतारा। क्योंकि भैया… अगर सांड बिदक कर किसी पर हमला कर देता तो लोग घायल भी हो सकते थे। इस घटना को लेकर पब्लिक सवाल पूछ रही है कि जब ट्रेन में सांड को चढ़ाया जा रहा था तब आरपीएफ, जीआरपीएफ पुलिस कहां थी।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed