गाजियाबाद :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा पांच जून को हिन्दी भवन में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारी को लेकर डायमंड पैलेस में भाजपा नेताओं व व्यापारी संगठन के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई। जिसमें व्यापारी सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई। शहर विधायक अतुल गर्ग के नेतृत्व में इस बैठक का आयोजन किया गया। विधायक अतुल गर्ग ने व्यापारियों को अधिक से अधिक संख्या में इस सम्मेलन में शामिल होने का आहवाहन किया। इस दौरान महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपीचंद, महामंत्री अशोक चावला के नेतृत्व में विभिन्न व्यापार मंडलों ने भाग लिया।
Author
-

Harvir Chauhan
Editor-in-Chief & Founder, News Diary Todayहरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Follow Harvir Chauhan on Social Media
X (Twitter) : @chauhan_harvir
Facebook page link
https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
Email: [email protected]