October 13, 2026

दिल्ली एयरपोर्ट पर होते होते बची दो विमानों की टक्कर

IMG_20230823_160850


नई दिल्ली।
दिल्ली हवाईअड्डे पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। विस्तारा एयरलाइंस के एक विमान को उड़ान भरने की अनुमति दे दी गई थी जबकि एक अन्य विमान उतरने की प्रक्रिया में था। एटीसी के निर्देश के बाद उड़ान रद्द कर दी गई।
सूत्रों की माने तो दिल्ली से बागडोगरा की फ्लाइट यूके725 हाल ही में उद्घाटन किए गए नए रनवे से उड़ान भर रही थी। ठीक उसी समय अहमदाबाद से दिल्ली की विस्तारा फ्लाइट बगल वाले रनवे पर उतरने के बाद उसी रनवे के आखिर की ओर बढ़ रही थी।
हालांकि पता चलते ही ड्यूटी पर तैनात एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) अधिकारी ने विस्तारा की उड़ान को उड़ान रद्द करने के लिए कहा।
उड़ान रद्द होने के बाद दिल्ली-बागडोगरा फ्लाइट तत्काल पार्किंग एरिया में लौट आई। अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट में फिर से ईंधन भरा गया था, ताकि अगर पायलट को बागडोगरा में खराब मौसम का सामना करना पड़े तो वापस दिल्ली लौटने के लिए विमान में पर्याप्त मात्रा में ईंधन हो।
एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक अगर उड़ान भर रही फ्लाइट को सही समय पर नहीं रोका जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार, टेक-ऑफ और लैंडिंग की प्रक्रिया के दौरान किसी भी विमान या वाहन की आवाजाही की अनुमति नहीं है।

Author

You may have missed