एक्शन में उद्धव


शिंदे सहित सभी बागियों से छीना मंत्रीपद
महाराष्ट्र:- महाराष्ट्र में उपजे ज़बरदस्त सियासी संकट के बीच के मुख्यमंत्री उद्दव ठाकरे पूरी तरह एक्शन मोड में आ गए हैं। ठाकरे ने सभी बागी मंत्रियों को उनके पद से हटा दिया है और उनकी जगह दूसरी मंत्रियों को शामिल किया है। इसमें एकनाथ शिंदे भी शामिल हैं। शिवसेना के दो फाड़ होने के बाद चल रही लड़ाई के बाद इस एक्शन ने दर्शा दिया है कि ठाकरे अभी किसी भी तरह बैकफुट पर नहीं हैं।


उद्धव की कैबिनेट :
शिवसेना में अब चार कैबिनेट मंत्री हैं जिनमें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आदित्य ठाकरे, अनिल परब और सुभाष देसाई शामिल हैं। आदित्य को छोड़कर शेष तीन विधान परिषद के सदस्य हैं। आपको बता दें कि शिवसेना के अगुवाई वाली महा विकास आघाड़ी सरकार में बगावत से पहले, पार्टी के 10 कैबिनेट मंत्री और चार राज्य मंत्री थे। सभी चार राज्य मंत्री असम के गुवाहाटी के होटल में डेरा डाले हुए हैं।

फ़ाइल फ़ोटो

किसने खोया -किसने पाया:

  1. 1:- एकनाथ शिंदे का शहरी विकास मंत्रालय सुभाष देसाई को सौंपा गया।
  2. 2:- गुलाबराव पाटिल का विभाग अनिल परब को सौंपा गया।
  3. 3:- दादाजी भूसे और संदिपान भुमरे का विभाग शंकरराव गडाख को सौंपा गया।
  4. 4:- उदय सामंत का विभाग आदित्य ठाकरे को सौंपा गया।
  5. 5:- अब्दुल सत्तार के 3 मंत्रालय प्राजक्त तनपुरे, सतेज पाटिल और अदिति तटकरे को सौंपे गए।
  6. 6:- ओम प्रकाश उर्फ बच्चू कडू के 4 मंत्रालय अदिती तटकरे, सतेज पाटिल, संजय बनसोडे, दत्तात्रय भरणे को सौंपे गए।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *