Up nternational trade show : यूपी ट्रेड शो में कारोबार का बड़ा मंच, 4000 करोड़ का लक्ष्य

:- 85 देशों से पहुंचे खरीदार, 2500 बैठकों का लक्ष्य, 4000 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद

न्यूज़ डायरी,नोएडा।

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी द्वारा उद्घाटन किया गया। आयोजन मे विदेशी खरीदारों और भारतीय विक्रेताओं के बीच बी–2–बी बैठकों की शुरुआत हुई। औद्योगिक विकास मंत्री राकेश सचान ने बताया कि पाँच दिवसीय इस मेले से करीब 4000 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद की जा रही है। इस भव्य आयोजन में उत्तर प्रदेश के 2400 से अधिक प्रदर्शक अपने उत्पादों को वैश्विक मंच पर पेश कर रहे हैं, जिनमें हस्तशिल्प, खादी, वस्त्र, चमड़ा, खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स, ओडीओपी और जीआई टैग वाले उत्पाद शामिल हैं। विदेशी खरीदारों को स्वागत उपहार के रूप में प्रदेश की शान बने पूर्वांचल के जीआई टैग प्राप्त काला नमक चावल भी भेंट किया जा रहा है।

85 देशों से पहुंचे खरीदार, 2500 बैठकों का लक्ष्य

भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (FIEO) के अध्यक्ष एस.सी. रल्हन ने बताया कि इस प्रदर्शनी में 85 देशों के 500 से अधिक विदेशी खरीदार हिस्सा ले रहे हैं। इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, जापान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका जैसे प्रमुख देश शामिल हैं। आयोजन के दौरान करीब 2500 व्यावसायिक बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिससे प्रदेश के उद्यमियों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने का अवसर मिलेगा और राज्य के पारंपरिक उद्योगों को नई पहचान मिलेगी।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]