October 9, 2026

देशभर में UPI सेवा ठप, ऑनलाइन पेमेंट से जूझ रहे करोड़ों लोग

InCollage_20250412_133934493

:- गूगल पे, फोन पे और पेटीएम जैसी सेवाएं ठप, रोजमर्रा की जरूरतों पर असर

नई दिल्ली :- इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आज देशभर में UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) सेवाएं बाधित हो गई हैं, जिससे करोड़ों लोगों को ऑनलाइन पेमेंट करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गूगल पे, फोन पे और पेटीएम जैसे प्रमुख डिजिटल पेमेंट ऐप्स भी प्रभावित हुए हैं और सही से काम नहीं कर रहे हैं।

ऑनलाइन भुगतान पर निर्भर है देश

आज के समय में अधिकांश लोग नकद की जगह डिजिटल पेमेंट को प्राथमिकता देते हैं। चाहे ऑटो रिक्शा का किराया हो या पान-सिगरेट की खरीदारी, हर जगह अब ऑनलाइन भुगतान का चलन अधिक हो गया है। इससे छुट्टे पैसों की समस्या भी नहीं रहती और छोटे भुगतान भी आसानी से हो जाते हैं।

UPI सेवा ठप होने से जनजीवन प्रभावित

UPI सेवा के अचानक ठप हो जाने से लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों पर असर पड़ा है। कई लोग दुकानों पर खड़े होकर पेमेंट फेल होने का इंतजार करते नजर आए। ऐसे में जिनके पास नकद नहीं है, उन्हें सामान खरीदने में कठिनाई हो रही है।फिलहाल लोग उम्मीद कर रहे हैं कि यह तकनीकी समस्या जल्द सुलझ जाएगी और डिजिटल पेमेंट सेवाएं फिर से सामान्य रूप से काम करने लगेंगी। हालांकि अभी तक किसी भी ऐप की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं आई है कि समस्या कब तक ठीक होगी।

Author

You may have missed