October 10, 2026

IPL 2025: पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को दिया 246 रनों का विशाल लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने जड़ा तूफानी शतक

images - 2025-04-12T224822.633

Desk report : हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे IPL 2025 के 27वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को जीत के लिए 246 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया है। पंजाब की ओर से बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्कोरबोर्ड पर विशाल स्कोर खड़ा किया।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम की शुरुआत शानदार रही। ओपनर अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने मात्र 40 गेंदों में शतक पूरा कर लिया और अभी तक 43 गेंदों पर 107 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी ने हैदराबाद की उम्मीदें मजबूत कर दी हैं।

मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है और दर्शकों को हाई स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिल रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अभिषेक शर्मा हैदराबाद को यह बड़ा लक्ष्य हासिल करवाने में सफल हो पाएंगे।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

You may have missed