अब विस्तारा के विमान में आई खराबी, सिंगल इंजन पर दिल्ली में हुई आपात लैंडिंग


बैंकॉक से दिल्ली आ रहा था विमान


नई दिल्ली:- विमानों में दिक्कत और आपात लैंडिंग का सिलसिला लगातार जारी है। इस बार बैंकॉक से दिल्ली आ रहे विस्तारा के विमान में अचानक आई खराबी के बाद उसे सिंगल इंजन पर दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार को उस वक्त हुई जब बैंकॉक-दिल्ली फ्लाइट यूके-122 दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी। विमान का एक इंजन फेल हो गया जिसके कारण विमान को सिंगल इंजन लैंडिंग करनी पड़ी। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विमान को रनवे से आगे नियत स्थान पर ले जाने के लिए दो ट्रकों का प्रयोग विमान को टो करने के लिए किया गया। विस्तारा के प्रवक्ता ने कहा कि 5 जुलाई को दिल्ली में उतरने के बाद, पार्किंग बे में लगाने के दौरान, हमारी फ्लाइट यूके-122 (बीकेके-डीईएल) में एक मामूली विद्युत खराबी थी। यात्रियों की सुरक्षा और आराम को ध्यान में रखते हुए चालक दल विमान को पार्किंग बे की और ले गया।
लगातार बढ़ रहे है मामले:
बता दें कि विमानों की खराबी का ये कोई नया मामला नहीं है। पिछले कुछ दिनों से स्पाइसजेट के विमानों में कई बार ऐसी दिक्कतें आई ,जब उनकी आपात लैंडिंग कराई गई। आज ही डीजीसीए ने स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *