October 13, 2026

घर की सफाई के लिए टोका , तो पत्नी ने काट लिए पति के कान

IMG_20231127_125334

नई दिल्ली।

दिल्ली के सुल्तानपुरी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने गुस्से में आकर अपने पति का दाहिना कान काट लिया।  पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि काटे जाने के कारण उसके दाहिने कान का ऊपरी हिस्सा टूट गया और उसे सर्जरी करानी पड़ी। पीड़ित शख्स ने इलाज के बाद पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह 20 नवंबर को सुबह करीब 9 बजे अपने घर के बाहर कूड़ा फेंकने गया था। उसने अपनी पत्नी से घर की सफाई करने के लिए कहा। जैसे ही वह घर लौटा, उसकी पत्नी ने लड़ना शुरू कर दिया। शख्स ने पुलिस को आगे बताया कि उसकी पत्नी ने उससे घर बेचकर हिस्सा देने के लिए कहा, ताकि वह बच्चों के साथ अलग रह सके। पति ने कहा कि उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन बहस शुरू हो गई। इसी बीच जब वह घर से बाहर जा रहा था तभी पत्नी ने उसे पीछे से पकड़ लिया और गुस्से में आकर दाहिना कान इतनी जोर से काटा कि कान का ऊपरी हिस्सा कट गया।  बेटा उसे इलाज के लिए मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल ले गया। पीड़ित ने कहा कि उसे रोहिणी के जयपुर गोल्डन अस्पताल में सर्जरी करानी पड़ी।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि पीड़ित अस्वस्थ था और अपना बयान देने की स्थिति में नहीं था। उसने पुलिस से अनुरोध किया था कि वह अपना बयान देने के लिए पुलिस स्टेशन आएगा। 22 नवंबर को, उसने पुलिस से संपर्क किया और एक लिखित शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Author

You may have missed