जनता दर्शन में भीड़ बढ़ी तो भड़के CM योगी, अफसरों की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसुनवाई में अधिकारियों की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए मॉनिटरिंग के नए कड़े निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि फील्ड के अफसरों द्वारा शिकायतों की अनदेखी और ‘जनता दर्शन’ में पीड़ितों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री की नाराजगी का अंदाज इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अपनी टीम को (मुख्यमंत्री कार्यालय) अब जनसुनवाई की प्रक्रियाओं की लाइव मॉनिटरिंग करेगा ताकि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके और मुख्यमंत्री कार्यालय की टीम सीधे शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर यह फीडबैक लेगी कि उनकी समस्या का समाधान हुआ है या नहीं और केवल कागजों पर शिकायत निपटाने से काम नहीं चलेगा; शिकायतों के समाधान की गुणवत्ता (Quality Test) की भी जांच की जाएगी।

एसीएस होम स्वयं करेंगे निगरानी कमेटी का नेतृत्व।

एसीएस होम संजय प्रसाद ने सभी पुलिस कमिश्नरों (CPs), जिलाधिकारियों (DMs) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSPs) को सख्त हिदायत देते हुए विस्तृत गाइडलाइंस जारी की हैं और जिन जिलों के अधिकारी जनसुनवाई में फिसड्डी पाए जाएंगे या लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में भी इसके आधार पर कई अधिकारियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]