नोएडा के 12 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, नोएडा पुलिस अलर्ट मोड में।

✍️ योगेश राणा

बम अलर्ट पर हाई लेवल मॉनिटरिंग, CP लक्ष्मी सिंह खुद मौके पर मौजूद

अभिभावकों से शांति की अपील, लक्ष्मी सिंह बोलीं—स्थिति नियंत्रण में

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

नोएडा के कई प्रमुख निजी स्कूलों में आज,19 फरवरी 2026 को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। यह घटना उस समय हुई जब स्कूलों में CBSE बोर्ड परीक्षाएं चल रही थीं। बता दें कि शिव नडार स्कूल,आर्मी पब्लिक स्कूल, डीपीएस (DPS) और फादर एग्नेल स्कूल समेत लगभग 12 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए है और सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, CP (पुलिस कमिश्नर) और स्थानीय फोर्स मौके पर पहुंच गई और स्कूलों को तुरंत खाली कराया गया और बम निरोधक दस्ता (BDDS) व डॉग स्क्वाड की टीमें सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं वहीं कुछ स्कूलों में सुरक्षा घेरे के बीच परीक्षा जारी रही, जबकि कई स्कूलों में छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालकर घर भेज दिया गया है।

नोएडा पुलिस ने अभिभावकों से पैनिक न करने की अपील की है!

पुलिस ने अभिभावकों से पैनिक न करने की अपील की है। फिलहाल प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है और इसे एक होक्स (अफवाह) माना जा रहा है, हालांकि साइबर सेल ईमेल के स्रोत की जांच कर रही है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]