Will run yogashala in Delhi by begging: Kejriwal : भीख मांग कर चलाऊंगा दिल्ली में योगशाला: केजरीवाल

भाजपा पर साधा निशाना

नई दिल्ली:- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में चल रही योगशालाएं बंद नहीं होंगी, भले ही इसके लिए उन्हें भीख ही क्यों न मांगनी पड़ें। उन्होंने कहा कि आज एलान कर रहा हूं कि ये योगा क्लास बंद नहीं होगी। दिल्ली के लोग मिलकर ये क्लास करेंगे। मैं सभी टीचर से कहता हूं कि आप क्लास जरूर लीजिए। मुझे इसके लिए भीख भी माँगनी पड़े तो भी आपकी फीस दूंगा लेकिन योगा क्लास बंद नहीं होने दूंगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में योग की कक्षाएं शुरू हो गई है और अगर गुजरात में सरकार बनी तो वहां भी योगी की निशुल्क कक्षाएं शुरू की जाएंगी।

केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले साल दिसंबर योगशाला कार्यक्रम शुरू किया था। हमने लोगों के लिए मोहल्ला क्लीनिक खोले हैं, शानदार अस्पताल तैयार किए हैं, लेकिन लोगों की इसकी ज़रूरत ही क्यों पड़े इसलिये हम चाहते हैं कि लोग स्वस्थ रहें योग करें। इसके लिये हमने योगशाला कार्यक्रम शुरू किया था। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 590 जगहों पर 17 हजार के क़रीब लोग फ़्री में योग सीख रहे थे। लेकिन अब दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि आज से ये योगा क्लास बंद कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जो लोग बीमार थे वो आज योग करने से रह गए। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुख की बात है। योग कौन बंद करता है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता और अहंकार के नशे में ये बंद कर दिया इन लोगों ने। उन्होंने कहा कि इस कदम से लोगों में बहुत ग़ुस्सा है। उन्होंने कहा कि अगर सत्ता का दुरुपयोग कर दिल्ली की योगशाला योजना को रोका जाता है, तो दिल्ली के दो करोड़ लोग इसका जवाब देंगे।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि जब ये खबर आई तो टीचर के फ़ोन आ रहे हैं, वो बता रहे हैं कि हम डोनेशन देंगे लेकिन आप योग क्लास मत बंद कीजिए। पंजाब में निशुल्क योग कक्षाएं शुरू हो गई हैं और अगर आम आदमी पार्टी की जीत के बाद गुजरात में सरकार बनी तो वहां भी शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि गुजरात विधानसभा के चुनाव में बीजेपी संघर्ष कर रही है क्योंकि ‘आप’ उसे चुनौती देने वाली है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]