यूपी पुलिस में संवर्द्धन का नया अध्याय: राहुल श्रीवास्तव, पूर्णेंदु सिंह और हरेंद्र कुमार समेत 28 अफसरों को पहनाया गया IPS का बैच।

UP Police IPS Promotion 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस में 28 वरिष्ठ PPS अधिकारियों को IPS कैडर में पदोन्नत किया गया। पुलिस मुख्यालय में आयोजित पिपिंग सेरेमनी में DGP राजीव कृष्ण ने राहुल श्रीवास्तव, पूर्णेंदु सिंह, हरेंद्र कुमार समेत सभी अधिकारियों को IPS बैज पहनाकर सम्मानित किया। जानिए पूरी सूची और इस पदोन्नति का महत्व।

लखनऊ न्यूज़ | उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) आज एक बेहद गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और केंद्रीय गृह मंत्रालय की हरी झंडी मिलने के बाद, यूपी कैडर के 28 वरिष्ठ PPS अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में आधिकारिक तौर पर प्रमोट कर दिया गया है। इसी कड़ी में आज पुलिस मुख्यालय में नव-पदोन्नत अधिकारियों के लिए एक विशेष “पिपिंग सेरेमनी”आयोजित की गई। बता दें कि समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण तथा ADG एडमिन प्रशांत कुमार -2 ने खुद सभी पदोन्नत अधिकारियों की वर्दी पर IPS रैंक के अशोक स्तंभ और सितारे (बैज) लगाकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान अधिकारियों के चेहरे पर इस ऐतिहासिक उपलब्धि की खुशी साफ नजर आ रही थी और पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।IPS बनने वाले इन 28 अधिकारियों में 1997 से लेकर 2000 बैच के काबिल पुलिस अधिकारी शामिल हैं। इनमें मुख्य रूप से राहुल श्रीवास्तव DGP के PRO और सोशल मीडिया को हाईटेक बनाने वाले अधिकारी है और पूर्णेंदु सिंह DGP मुख्यालय में तैनात हैं तथा हरेंद्र कुमार (अपर पुलिस अधीक्षक)इसके अलावा कमल किशोर, सुरेश चंद्र रावत, शुएब इकबाल, विनीत भटनागर और शशि शेखर सिंह समेत कई दिग्गज अधिकारी अब प्रांतीय सेवा से देश की शीर्ष पुलिस सेवा (IPS) का हिस्सा बन चुके हैं।

डीजीपी ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं?

इस खास मौके पर DGP राजीव कृष्ण और ADG प्रशांत कुमार -२ ने सभी अफसरों को बधाई देते हुए कहा कि यह पदोन्नति न केवल उनके कठिन परिश्रम और ईमानदारी का प्रतिफल है, बल्कि इसके साथ ही अब उनके कंधों पर राज्य की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। उन्होंने सभी नव-नियुक्त IPS अधिकारियों को उनके भावी कार्यकाल और नई भूमिकाओं के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।समारोह के अंत में सभी अधिकारियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार और टीम के सहयोग को दिया। फिलहाल उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार ये सभी अफसर अभी अपने वर्तमान तैनाती स्थलों पर ही अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]