19 December 2022 Daily Horoscope : पढ़िए। आज का पंचांग और 12 राशियों का राशिफल।

वैदिक पंचांग

दिनांक 19 दिसम्बर 2022दिन सोमवार
विक्रम संवत 2079 (गुजरात-2078)शक संवत 1944
अयन दक्षिणायन ऋतु शरद ऋतु
मास पौष (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार पौष)पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि एकादशी 02:32 तक तत्पश्चात द्वादशी नक्षत्र चित्रा 10:31 तक तत्पश्चात स्वाति
योग अतिगण्ड 03:21 तक तत्पश्चात सुकर्मा करण बव 15:08 तक तत्पश्चात बालव 02:32 तक तत्पश्चात कौलव
अयन सूर्य दक्षिणायन राहुकाल 08:08 से 09:27 तक
सूर्योदय 06:50सूर्यास्त 17:17


NEWS DIARY TODAY – DAILY HOROSCOPE

आज का राशिफल


जन्मदिन विशेष
NEWS DIARY TODAY WISHES YOU HAPPY BIRTHDAY!!!

मूलांक 1के लोग बहुत ही मिलनसार और सरल स्वभाव के होते हैं। इतना ही नहीं वह लोगों के साथ बहुत जल्द निकटता बढ़ा लेते हैं। ऐसे लोग अपनी मधुर वाणी और सरल व्यवहार से सामने वाले का मन बहुत जल्द जीत लेते हैं। ये सामना वाले व्यक्ति को अपने कार्यों और वाणी से प्रभावित कर लेते हैं। साथ ही इन लोगों में ईमानदारी कूट कूटकर भरी होती है। ये निडर साहसी व स्वाभिमानी होते हैं जीवन में आने वाली कठिनाइयों से ये घबराते नहीं हैं।इस मूलांक के लोग अच्छे बिजनेसमैन साबित होते हैं। इनकी कार्यकुशलता, वाणी दक्षता और समय की प्रतिबद्धता के कारण ही ये लोग अच्छे बिजनेसमैन साबित होते हैं। साथ ही ये लोग अपना हर कार्य को पूर्णता के साथ करते हैं। इस मूलांक के लोगों को सभी काम व्यवस्थित तरीके से करने की आदत होती है। इनकी टाइम मैनेजमेंट स्किल और इनकी लीडर शीप क्वालिटी के कारण ही ये लोग राजनीति और प्रबंधन के क्षेत्र में उच्च पदों पर विराजमान होते हैं। यदि इनकी आर्थिक स्थिति की बात की जाए तो सामान्य तौर पर इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती हैं, इनको धन की कमी नहीं होती।

शुभ दिनांक : 1,3,6,10शुभ अंक : 3,6,8,11
शुभ माह : 3,6,7,9,11शुभ वर्ष : 2027, 2031, 2037 2047
ईष्टदेव : श्री गणेश जी मां दुर्गा जी शुभ रंग : पीला लाल नारंगी
BIRTHDAY SPECIAL – NEWS DIARY TODAY

कैसा रहेगा यह वर्ष
अंक 1 के जातकों के लिए 2022 वर्ष सेहत के लिए मध्यम रहेगा। इस वर्ष अधिक यात्राओं में रहने की वजह से आप अपने खाने-पीने का ध्यान नहीं रख पाएंगे। जिससे आपको पेट में इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। अगर आपको हार्ट से जुडी कोई परेशानी है तो समय रहते चिकित्सक से सलाह लेते रहें। अगस्त से दिसम्बर माह के मध्य तक वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा दुर्घटना होने का अंदेशा रहेगा। घर में बजुर्गों की सेहत को लेकर भी लापरवाही नहीं करें।यह साल प्रेम जीवन के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। रोमांस के मौके मिलेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में सहयोग बनाए रखने के लिए उचित होगा कि एक दूजे की भावनाओं को समझें। मूलांक 1 वाले जो लोग कला, साहित्य, मीडिया और संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें इस साल काफी उपलब्धियां हासिल होंगी और उनकी प्रतिभा निखर कर सामने आएगी। इस साल घर में शहनाई बजने के योग भी बन रहे हैं और घर में किलकारी भी गूंज सकती है। यह वर्ष उन छात्रों के लिए फलदायी रहेगा जिनकी उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की योजना है। अगर विदेश जाकर उच्च शिक्षा हासिल करने की सोच रहे हैं तो मुराद पूरी हो सकती है। बैंक एवं न्यायालय से जुड़े लोग इस साल लाभ की स्थिति में रहेंगे।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.