Noida : मानव अधिकार सुरक्षा संघ ने आयोजित किया सम्मान और पदाधिकारियों का शपथ समारोह

HEADLINES

:- डॉ अरविंद सिंह राठौर को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया

:- राजयोगी आचार्य श्री आनंद गिरि जी महाराज ने मानव शक्ति से समाज में बदलाव का संकल्प लिया

:- मुख्य अतिथि पीस एम्बेसडर यूनाइटेड नेशन के नजीब एवं राष्ट्रीय संरक्षक डीजी उत्तर प्रदेश श्री सूर्य कुमार शुक्ला और डॉक्टर समीम खान मौजूद रहे

नोएडा :- आज नोएडा मीडिया क्लब में मानवाधिकार सुरक्षा संघ द्वारा सम्मान समारोह और नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जिस के मुख्य अतिथि पीस एम्बेसडर यूनाइटेड नेशन के नजीब एवं हमारे राष्ट्रीय संरक्षक डीजी उत्तर प्रदेश श्री सूर्य कुमार शुक्ला डॉक्टर समीम खान फिल्म प्रोड्यूसर एंड डायरेक्टर एवं संगठन के विशेष सम्मानित उपस्थित रहे इस सम्मान समारोह में डॉ अरविंद सिंह राठौर को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने के शुभ अवसर पर अपने वक्तव्य मे डॉक्टर अरविंद ने कहा कि मैं पूज्य गुरु जी के विचारों व संगठन के क्रियाकलापों को देखकर अपने आपको संगठन में जुड़ने से रोक नहीं पाया मैं वचनबद्धता पूर्ण शपथ लेता हूं कि मानव सेवा में संगठन के बहुउद्देशीय पूर्ति व विस्तार के लिए अपने तन मन धन की आहुति देने से पीछे नहीं हटूंगा

राजयोगी आचार्य श्री आनंद गिरि जी महाराज ने मानव सेवा भाईचारा और सभी मानव के हित में कार्य करने का दिया आदेश

संगठन के संस्थापक राजयोगी आचार्य श्री आनंद गिरि जी महाराज ने मानव सेवा भाईचारा भेदभाव से रहित होकर मानव सेवा में उफान में तत्पर रहने का आदेश दिया अपने भाषण में बोलते हुए संघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ विजय कुमार ने संगठन को भी का विस्तार करते हुए संघ को अंतरराष्ट्रीय संगठन बनाने का संकल्प लिया वह जनमानस के हित में संगठन में सभी को जोड़ने का आह्वान करते हुए मानव शक्ति से समाज में बदलाव का संकल्प लिया और बताया कि यह संगठन किसी जाति विशेष या धर्म से प्रेरित नहीं होते हुए सभी मानव के हित में कार्य करता है आज आज श्री राहुल बंसल जी को गाजियाबाद व्यापार मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है वह उन्होंने भी शपथ ली है कि गाजियाबाद के सभी व्यापारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वह अन्य व्यापारियों के साथ में मिलकर उनके साथ खड़े रहेंगे। इसी क्रम में आज मोहम्मद शोएब को गाजियाबाद का संख्यक मोर्चे

इन पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

मोर्चे का अध्यक्ष बनाया गया श्री त्रिभुवन शर्मा जी को मेरठ मंडल का अध्यक्ष, श्री शिव शंकर राघव जी को नोएडा का जिला अध्यक्ष, श्री प्रवीण शर्मा को तहसील अध्यक्ष जेवर, श्री बादल गोयल नगर अध्यक्ष जेवर, श्री कालीचरण जी को नगर अध्यक्ष टप्पल अलीगढ़, श्री अंकित अग्रवाल, श्री शोभित बजाज, श्री मुदस्सर मेमन इसी क्रम में अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई और समाज हित में कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]