वैदिक पंचांग
दिनांक | 22 सितम्बर 2022 | दिन | बृहस्पतिवार | |
विक्रम संवत | 2079 (गुजरात-2078) | शक संवत | 1944 | |
अयन | दक्षिणायन | ऋतु | वर्षा ऋतु | |
मास | अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार आषाढ़) | पक्ष | कृष्ण पक्ष | |
तिथि | द्वादशी 01:17 तक तत्पश्चात त्रयोदशी | नक्षत्र | अश्लेषा 02:03 तक तत्पश्चात मघा | |
योग | शिव 09:45 तक तत्पश्चात सिद्धि | करण | कौलव 12:29 तक तत्पश्चात तैतिल 01:17 तक तत्पश्चात गर | |
अयन | सूर्य दक्षिणायन | राहुकाल | 13:30 से 15:01 तक | |
सूर्योदय | 05:55 | सूर्यास्त | 18:03 |
NEWS DIARY TODAY – DAILY HOROSCOPE
आज का राशिफल
मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलें लेकर आ सकता है। आपको अपने किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है,जिसके लिए आपको भागदौड़ भी करनी होगी। आज आप अपने कुछ रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और उन्हें पूरा करके ही शांत बैठेंगे। जल्दबाजी में आज आप घर व बाहर कहीं भी कोई निर्णय ना लें,नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आज आप अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल करें ताकि आप स्वस्थ रह सकें।
वृष (Taurus)
आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय आपसी बातचीत में बिताएंगे,जो लोग मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े हैं,उन्हें आज अत्यधिक मेहनत करनी होगी,तभी वह तरक्की पा सकेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको कुछ लाभ के अवसर मिलेंगे,तो उन पर चलकर अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थी आज अपने गुरुजनों से कमजोर विषयों के लिए मदद मांग सकते हैं।
मिथुन (Gemini)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने मन में बहुत कुछ सोचकर रखेंगे,लेकिन उन सभी सपनों के पूरा ना होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। घर में सुख शांति का माहौल बनाए रखने के लिए आज आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। वाणी की मधुरता आज आपको मान सम्मान दिलाएगी। आप अपनी ऊर्जा को बेकार के कामों में व्यर्थ ना करें बल्कि अच्छे कामों में लगाएं जिसका आप लाभ उठाएंगे।
कर्क (Cancer)
आज आप अपने परिवार में किसी नए मेहमान का स्वागत कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन में यदि जीवनसाथी से कुछ अनबन चल रही थी,तो आज वह समाप्त होगी। आपसी प्रेम और गहरा होगा। आपको संतान की किसी समस्या का जल्द समाधान करना होगा,नहीं तो वह परेशान हो सकती है। जो लोग विदेश यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उनके लिए दिन बेहतर रहेगा। फाइनेंस के मामले में आज दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है।
सिंह (Leo)
आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में थोड़ा कमजोर रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज एक दूसरे की परवाह करेंगे,जिससे उनके बीच रिश्ता और गहरा होगा। यदि आपको पिताजी द्वारा कोई जिम्मेदारी सौंपी जाए,तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो आपको उनसे डांट खानी पड़ सकती है। आज आप दिन को रूमानी अंदाज में जिएंगे और आप इधर-उधर लोगों की परवाह न करते हुए अपने काम पर ध्यान लगाएंगे।
कन्या (Virgo)
आज का दिन रचनात्मक कार्य में लगे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप अच्छे कामों से अच्छा नाम कमाएंगे और लोग भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। जो लोग किसी नई कंपनी से जुड़ना चाहते हैं,उन्हें पहले उसकी पूरी जानकारी लेनी होगी। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपनी मेहनत से काम करके अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे।
तुला (Libra)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा,जिससे वह प्रसन्न रहेंगे। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोग आज कुछ परेशान रहेंगे। आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे,लेकिन उसमें कुछ समय बाद सुधार होगा। आज आप रूमानी अंदाज में रखने के कारण प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्यों से आज आपकी किसी बात पर बहसबाजी हो सकती है।
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने बिजनेस या घर परिवार के कुछ रुके हुए कामों को समय रहते पूरा करेंगे,जिससे परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी मीठी वाणी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। आप आज कम मेहनत से भी अच्छा लाभ पाने में कामयाब रहेंगे। आप जीवनसाथी को लेकर किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको आपका उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।
धनु (Sagittarius)
आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे और धार्मिक कार्यक्रमों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको यदि किसी गरीब की सेवा करने का मौका मिले,तो अवश्य करें। कार्यक्षेत्र में आप कठिन मेहनत करके बहुत कुछ पा सकते हैं अन्यथा सब आपके हाथ से निकल सकता है। माता-पिता से आप अपने मन में चल रही कुछ उलझनों पर बातचीत करेंगे। परिवार की कोई कलह आज आपके लिए मानसिक तनाव लेकर आ सकती है।
मकर (Capricorn)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए कुछ समस्या लेकर आएगा। कठोर निर्णय लेकर आज अपनी प्रगति में बाधा डाल डाल सकते हैं। आप खुद को साबित करने के चक्कर में किसी गलत काम को भी करने की पूरी कोशिश करेंगे,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। आप अपने सीनियर से किसी जरूरी काम के लिए सलाह मशवरा कर सकते हैं,जिसमें आपको कोई असुविधा होगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों की मेहनत रंग लाएगी और उन्हें अच्छा मुनाफा होता दिख रहा है।
कुंभ (Aquarius)
आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करके अपने गुरुजनों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। परिवार में भी माहौल खुशनुमा रहेगा और सफलता आपके कदम चूमेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा बनी रहेगी,जिससे वह अपने पार्टनर के साथ एक अच्छा रिश्ता बनाने में कामयाब रहेंगे। पिताजी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या घेरे हुए हैं,तो उनके कष्टों में आज बढ़ोतरी हो सकती है।
मीन (Pieces)
आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे और कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम करेंगे। घर में आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन इसके लिए आप पहले से ही मजबूत रहेंगे,जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं,वह अपने अधिकारियों के मुंह से प्रशंसा सुनकर प्रसन्न होंगे। विवाह योग्य जातकों को आज उनका साथी मिल सकता है।
जन्मदिन विशेष | ||
मूलांक 4 में जन्म लेने वाले बेहद चतुर और कुशल कूटनीतिज्ञ होते हैं. बहुत आसानी से हालात को अपने पक्ष में करने के माहिर होते हैं. इसी कारण इन्हें हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो जाती है. ये अपने काम से दूसरों को प्रभावित कर लेते है. इनके अंदर घमंड की भावना भी होती है। ये प्रशासनिक अधिकारी, इंजीनियर, तकनीकी विशेषज्ञ, व्यापारी तथा सफल राजनीतिज्ञ हो सकते हैं. इनमें योग्यता और क्षमता होती है. यह लोग अपनी अलग पहचान बना लेते हैं.
शुभ दिनांक : | 4,13,22,31. | शुभ अंक : | 1,2,4,7 | |
शुभ माह : | 2,4,6,8,12 | शुभ वर्ष : | 2029, 2036, 2039 2045 | |
ईष्टदेव : | भगवान शिव बटुक भैरव | शुभ रंग : | सफेद क्रीम पीला |
कैसा रहेगा यह वर्ष
वर्ष की शुरुआत में कुछ समस्याएं हो सकती हैं और आपके बीच कहासुनी हो सकती है लेकिन उसके बाद बहुत कुछ अच्छा होगा और जीवन साथी पूरी तरह से सहयोगी बनेगा। दांपत्य जीवन में धीरे धीरे मधुरता बढ़ेगी। जैसे-जैसे वर्ष के महीने आगे बढ़ते जाएंगे, आपके दांपत्य जीवन में सुखद समय की अनुभूति होगी। नौकरी करने वाले लोगों को इस वर्ष कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है और प्रमोशन की प्रबल संभावना रहेगी। विशेषकर वर्ष के मध्य में यह संभव हो सकता है कि आप अपने काम में काफी मेहनत करेंगे और काम को पूजा मानकर करेंगे जिससे आप सफल रहेंगे।व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए भी यह वर्ष अत्यधिक लाभदायक साबित होगा। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें तो यह साल शानदार गुजरेगा।