Daily Horoscope : पढ़िए। आज का पंचांग और 12 राशियों का राशिफल।

वैदिक पंचांग

दिनांक 26 अगस्त 2022दिन शुक्रवार
विक्रम संवत 2079 (गुजरात-2078)शक संवत 1944
अयन दक्षिणायन ऋतु वर्षा ऋतु
मास भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार आषाढ़)पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्दशी 12:23 तक तत्पश्चात अमावस्या नक्षत्र अश्लेषा 18:33 तक तत्पश्चात मघा
योग परिघ 02:12 तक तत्पश्चात शिव करण शकुनि 12:23 तक तत्पश्चात चतुष्पाद 01:08 तक तत्पश्चात नाग
अयन सूर्य दक्षिणायन राहुकाल 10:32 से 12:08 तक
सूर्योदय 05:43सूर्यास्त 18:33
NEWS DIARY TODAY – DAILY HOROSCOPE

आज का राशिफल


जन्मदिन विशेष
NEWS DIARY TODAY WISHES YOU HAPPY BIRTHDAY!!!

मूलांक 8 और भाग्यांक से प्रभावित व्यक्ति बहुत ही रहस्यमयी होते हैं। ये प्रत्येक विषय को पूर्ण गहनता से सोचते और विचारते हैं। साथ ही इन्हें दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। ये लोग जो भी कार्य करते हैं उसे चुपचाप किसी को बताए बिना पूरा करते हैं। साथ ही ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास करते हैं। ये किसी भी काम को हाथ में लेते हैं तो उसे पूरा किए बिना चैन से नहीं बैठते हैं। इन लोगों को अपने आपको हर परिस्थिति में ढालने की आदत होती है। ये लोग चापलूसी न किसी की करना पसंद करते हैं और न ही चापलूसी करवाना पसंद करते हैं। वहीं 8 अंक वाले व्यक्तियों को पूर्ण सफलता बहुत मेहनत करने के बाद ही मिलती है।

शुभ दिनांक : 8,17,26शुभ अंक : 3,4,5,7,8
शुभ माह : 2,4,6,8,10शुभ वर्ष : 2024, 2028, 2036 2046
ईष्टदेव :गणेशजी श्री भैरव जी शुभ रंग : पीला लाल
BIRTHDAY SPECIAL – NEWS DIARY TODAY

कैसा रहेगा यह वर्ष
मूलांक 8 वालों को साल 2022 में मिलेगी नौकरी में तरक्की, संतान सुख के योग साल 2022 में। कार्यक्षेत्र में मिलेगी बड़ी सफलता। इस साल आप अपनी जीवनशैली में बदलाव करने का प्रयास करेंगे। हालाँकि, इस साल आपको अपने अड़ियल और आक्रमक स्वभाव को छोड़ना होगा अन्यथा आप को नुकसान हो सकता है। साल की शुरुआत रोमांस के लिए अनुकूल रहेगी। इस साल आप अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने में सक्षम होंगे। विवाहित जातकों को इस साल अपने जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। संतान प्राप्ति के योग भी हैं। हालांकि साल के अंत में अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरीपेशा जातकों को इस साल अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता होगी। इस साल आपको कार्यस्थल में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि इस साल आपको कई शानदार अवसर प्राप्त होंगे इसलिए उन्हें हाथ से जाने ना दें। व्यापारी जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपकी योजनाएं सफल होंगी और आपको व्यापार में लाभ होगा। इस साल आप कई नए लोगों के संपर्क में आएंगे जिनसे आपको लाभ होगा।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.