Yogi’s special officer dies in road accident : योगी के विशेष अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

छुट्टा पशुओं से टकराकर गाड़ी हुई अनियंत्रित

उत्तरप्रदेश:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष कार्यपालक अधिकारी (ओएसडी) की प्रदेश के बस्ती जिले में एक हादसे में मृत्यु हो गई। हादसे में उनकी पत्नी को भी गम्भीर चोटें आईं हैं। पत्नी को गोरखनाथ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के ओएसडी मोतीलाल सिंह गुरुवार देर रात गोरखपुर से लखनऊ जा रहे थे। तभी बस्ती में नेशनल हाइवे पर खजौला के पास ये सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक कुछ छुट्टा पशुओं आ गए,जिन्हें बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई।  

योगी ने जताया शोक:

घटना पर मुख्यमंत्री ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री के कार्यालय द्वारा ट्वीट कर कहा गया है कि “सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, गोरखपुर के मोती लाल सिंह के सड़क दुर्घटना में दुखद निधन पर शोक प्रकट किया है। महाराज दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। ॐ शांति!”

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.