केवाईसी का झांसा देकर खाते से उड़ा दिए 95 हजार


नोएडा:- साइबर ठग रोजाना नए नए हथकंडो से लोगों वित्तीय चूना लगा रहे हैं। अब नोएडा के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले युवक से साइबर ठग ने उनके पेटीएम खाते की केवाईसी कराने का झांसा देकर पहले एक लिंक भेज और फिर खाते से 95,353 रुपये निकाल लिए। रुपये कटने के मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने सेक्टर-39 थाने में ठगी की शिकायत की है।
मिली जानकारी के अनुसार सदरपुर कॉलोनी निवासी प्रिंस कुमार एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने सेक्टर-39 पुलिस से शिकायत की है कि दो दिन पहले उनके पास एक अनजान व्यक्ति का फोन आया। कॉलर ने खुद को पेटीएम कंपनी का मैनेजर बताया। उसने कहा कि यदि वह अपने पेटीएम खाते को जारी रखना चाहते हैं तो तुरंत केवाईसी करानी होगी। केवाईसी नहीं कराई तो उनका खाता बंद हो जाएगा। जिस पर पीड़ित आरोपी के झांसे में आ गया और केवाईसी के लिए तैयार हो गया। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित युवक के फोन में एक लिंक भेजा और कहा कि इस लिंक पर क्लिक करके अपने दस्तावेज अपलोड कर दो। पीड़ित ने मोबाइल पर आए लिंक को क्लिक कर दिया और कुछ ही देर में उनका फोन हैक हो गया। इसके बाद आरोपी ने तीन बार में पीड़ित युवक खाते से यूपीआई के जरिए 95,353 निकाल लिए। रुपये कटने के मैसेज आए तो उन्हें ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *